ये 4 मोर पंख ड्रेस जन्माष्टमी पर आपके लुक को बना देगी डिफरेंट, देखें डिजाइन

जन्माष्टमी पर अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी मोर पंख ड्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जन्माष्टमी पर ट्राई कर सकती है।
image

हर साल की तरह इस साल भी भगवान कृष्ण का त्यौहार जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन अधिकतर महिलाएं श्रृंगार कर भगवान कृष्ण की पूजा आराधना करेगी साथ ही भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को भी सेलिब्रेट करेगी। ऐसे में अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी मोर पंख ड्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जन्माष्टमी पर ट्राई कर सकती है।

मोर पंख लिनन सेट

इस साल जन्माष्टमी पर अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अब आप खूबसूरत मोरपंख लिनन सेट को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस न सिर्फ आपके लुक को गॉर्जियस बनाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप आरामदायक भी महसूस कर सकती है। इस तरह की ड्रेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है। इसके साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

4 - 2025-08-13T143819.233

मोर पंख कुर्ता पैंट सेट

जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए अगर आप एथनिक आउटफिट के लिए फुटवियर तलाश रही है, तो आपके लिए यह मोर पंख कुर्ता पैंट सेट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए आप एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।

2 - 2025-08-13T143820.713

यह भी पढ़ें:Independence Day Outfits: व्हाइट चिकनकारी कुर्ता सेट जो देंगे आपको रॉयल लुक, 15 अगस्त पर पहनने के लिए हैं बेस्ट

लाइट ग्रीन मोर पंख लेगी कुर्ता सेट

जन्माष्टमी के मौके को खास बनाने के लिए और अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए आप इस खूबसूरत लाइट ग्रीन मोर पंख लेगी कुर्ता सेट को ट्राई कर सकती हैं। इस ड्रेस को आप सोसाइटी में होने वाले फंक्शन के दौरान भी पहन सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी और अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकेंगी। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

1 - 2025-08-13T143817.573

मोर पंख अनारकली कुर्ती

यही नहीं अगर आपके घर के पास कोई मंदिर है और वहां पर जन्माष्टमी के दिन प्रतियोगिता या किसी खास फंक्शन का आयोजन रखा गया है, तो आप उस दौरान इस खूबसूरत मोर पंख अनारकली कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगी। इसे भी आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

3 - 2025-08-13T143822.356

यह भी पढ़ें:Green Jewellery For Sawan: सावन के चलते पहन रही हैं साड़ी, तो ट्राई करें हरे रंग की ये झुमकी-बाली, देखें नए डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - intagram/lokhandeankita

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP