Happy Birthday Saif Ali Khan: लगभग 800 करोड़ रुपए के पटौदी पैलेस के मालिक हैं सैफ अली खान, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि उन्हें एक सफल अभिनेता कहा जा सकता है। एक अच्छा कलाकार होने के साथ ही अपने निजी जीवन में भी सैफ अली खान कई वजहों से चर्चा में बने रहते हैं, कभी अपने बेटे जहांगीर और तैमूर की वजह से तो कभी अपने आलीशान पटौदी पैलेस की वजह से।
आज सैफ का 52वां जन्मदिन है और इस अवसर पर हम आपको लगभग करोड़ों की कीमत वाले पटौदी पैलेस की तस्वीरें और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे।
वैसे तो सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ मुंबई में रहते हैं, मगर वह अपने आलीशान पटौदी पैलेस भी आते-जाते रहते हैं। आपको बता दें सैफ अली खान का हरियाणा के गुरुग्राम में विशाल महल जैसा पुशतैनी घर ‘पटौदी पैलेस’ बेहद खूबसूरत है। यह पैलेस लगभग 800 करोड़ रुपए का है।
इसे जरूर पढ़ें: देखिए रॉयल पटौदी पैलेस में खुशनुमा वक्त बिताते सैफ अली खान, करीना और तैमूर की तस्वीरें
पटौदी पैलेस की खासियतें यहीं खत्म नहीं होती हैं। पटौदी पैसेल की अपनी बहुत सारी खासियतें हैं। आपको बता दें कि आज भी इस पैलेस में सैफ अली खान की मां शर्मीला टैगोर और उनकी बहन सबा अली खान रहती हैं। सैफ और करीना अपनी मां शर्मीला से मिलने पटौदी पैलेस आते रहते हैं। शर्मीला टैगोर भी अपनी बहू करीना और बेटे सैफ के पास मुंबई जाती रहती हैं।
पटौदी पैलेस को 1900 में सैफ अली खान के दादा जी Iftikhar Ali Khan खान ने बनवाया था। तब इसे Robert Tor Russell ने डिजाइन किया था। इसके बाद यह पैलेस मंसूर अली खान के पास आ गया।
इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर और सैफ अली खान ने शेयर की गुड न्यूज़, बनने जा रहे हैं दूसरी बार पेरेंट्स
गौरतलब है कि मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं और वह पटौदी के आखरी नवाब भी थे। मंसूर अली खान के बाद उनके बेटे सैफ अली खान को उनकी गद्दी पर बैठाया तो जरूर गया मगर, वह अपने नाम के आगे नवाब नहीं जोड़ पाए।
यह पैलेस वर्ष 2005 से 2014 तक नीमराना होटल के पास था। मगर, बाद में सैफ अली खान ने इसे रेनोवेट कराया। अब इस पैलेस में शर्मीला टैगोर अपनी बेटी सबा के साथ रहती हैं। जीक्यू मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक इस पैलेस में 150 कमरे हैं।
इनमें 7 ड्रेसिंग रूम्स हैं, 7 billiard rooms है और कई बड़े लिविंग रूम्स हैं। इसके साथ ही इस पैलेस में 7 बड़े-बड़े बेड रूम्स और डाइनिंग रूम्स हैं।
इस पैलेस में हॉलीवुड एक्ट्रेस Julia Roberts की फिल्म "Eat Pray Love" की शूटिंग हुई थी। बहुत कम लोगों को पता है कि पटौदी पैलेस में फिल्म मंगल पांडे, वीर जारा, गांधी माई फायदर और मेरे भाई की दुल्हन की शूटिंग हुई है। आपको बता दें कि सैफ ने इस पैलेस को दोबारा से सजाने संवारने का जिम्मा इंटीरियर डिजाइनर दार्शनी शाह को दिया है।
हमें जरूर बताइएगा कि आपको पटौदी पैलेस की तस्वीरें कैसी लगीं। ऐसी ही रोचक जानकारियों को पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।