कल छूट गई स्कूल बस तो आज पेट में दर्द...अगर बच्चे बनाने लगें बहाने तो कैसे करें डील? जानें एक्सपर्ट से
-1758012107601.webp)
आजकल के बच्चे स्कूल न जाने के लिए न जाने कौन-कौन से बहाने बनाते हैं। वहीं, अगर कोई काम उनके मन का नहीं होता है वे Excuses देना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने बच्चे के बहाने वाली आदत को दूर कर सकती हैं। बता दें कि बच्चे बहाने न बनाएं, इसके लिए पेरेंट्स को सही तरीके से उनसे निपटना जरूरी है। बच्चे बहाने इसलिए बनाते हैं क्योंकि वे अपनी गलतियों को छुपाते हैं या वो काम नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में यहां दिए गए कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने बच्चों के बहाने बनाने वाली आदत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
बच्चों से कैसे करें डील?
- अपने बच्चों को सहानुभूति दिखाएं। जब बच्चे बहाने बनाते हैं, तो उन्हें डांटने के बजाए सहानुभूति से बात करें। इससे बच्चा आपसे खुलकर बात कर पाएगा। उन्हें ये भी बताएं कि बहाने बनाने वाली आदत क्यों गलत है।
-1758013722387.jpg)
- कभी-कभी माता-पिता बच्चों की गलती पर उन्हें बहुत ज्यादा डांट देते हैं या अपनी मनमानी कर बैठते हैं। ऐसे में वे सहम जाते हैं और मना न करने की बजाय उल्टे सीधे बहाने बनाने लगते हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि गलतियों को सामान्य बनाएं। बच्चों की गलतियों को बहुत बड़ा न बनाएं। उन्हें बताएं कि गलतियां सीखने का एक हिस्सा हैं। वहीं, अगर बच्चा कुछ मना कर रहा है तो ऐसे में आप उसे मना न करें बल्कि उसकी बातों को समझें।
- अपने बच्चे पर विश्वास जरूर बनाए रखें। ऐसे में अगर बच्चा बहाना भी बना रहा है तो आप बच्चों को सजा देने के बजाए समझदारी से समझाएं। उन्हें बताएं कि गलतियां होना आम है, लेकिन उन गलतियों को मान लेना जरूरी है और बहाने बनाना कोई हल नहीं है।
इसे भी पढ़ें - ये 5 कारण बनाते हैं बच्चे के व्यवहार को गंदा, एक्सपर्ट से जानें सुधारने के तरीके
- माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों का साथ दें और उन्हें सही रास्ता दिखाने की कोशिश करें। उन्हें बताएं कि चाहे कुछ भी हो, आप उनके साथ हैं इसलिए बहाना बनाने की जरूरत नहीं है।
-1758013744014.jpg)
- कभी-कभी जब बच्चे बहाने बनाने लगते हैं तो माता-पिता सजा देने लग जाते हैं। जबकि उन्हें सजा के बजाए समझाना चाहिए। साथ में उन्हें बताएं कि बहाने बनाना कितना गलत है और इसके परिणाम क्या हो सकते हैं।
- बच्चों की बातों को समझें, जिससे उन्हें लगे कि आप उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं। जी हां, माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। उन्हें बताएं कि आप उनके साथ हर पल हैं और उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें - हर बात पर झिल्ला जाते हैं बच्चे, सुधारने के लिए एक्सपर्ट ने बताएं तरीके
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।