Pakistani Tiktoker Sana Yousaf Shot Dead Inside Residence: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ को उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबित, हमलावर टिकटॉक स्टार के घर में घुसे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून और SAMAA TV की रिपोर्ट के मुताबिक, यंग पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार सना यूसुफ केवल 17 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह ऑनर किलिंग का मामला है। पाकिस्तान में इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं।
पाकिस्तान में ऑन किलिंग काफी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर लड़कियों के एक्टिव होने पर ऑनल किलिंग का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी एक पाकिस्तानी लड़के अपने ही पिता के हाथों ऑनर किलिंग का शिकार हो चुकी है। आइए जानें, पाकिस्तान में ऑनर किलिंग से जुड़े मामलों के बारे में...
पाकिस्तानी टिकटॉक क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ 17 साल की थीं। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनके कंटेंट को लोग काफी पसंद भी करते थे। सना मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं। रिपोर्ट्स की मानें, तो वह एक सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी थीं।
View this post on Instagram
सना यूसुफ हत्या को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, यह पहली बार नहीं है। इस साल पाकिस्तान में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले पाकिस्तान के क्वेटा में एक 15 साल की लड़की को उसके खुद के पिता और मामा ने ऑनर किलिंग के तहत गोली मार दी थी। कथित तौर पर उसकी हत्या टिकटॉक चलाने को लेकर की गई थी।
ये सिर्फ कुछ मामले हैं जो न्यूज में आए हैं, लेकिन पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 1000 लड़कियां हर साल हॉनर किलिंग का शिकार बनती हैं। अजीब बात ये है कि पाकिस्तानी कानून मानता है कि अगर कोई व्यक्ति हॉनर किलिंग कर रहा है, और अगर विक्टिम के परिवार वाले दोषी को माफ कर दें, तो दोषी बरी कर दिया जाएगा। कई मामलों में विक्टिम का भाई या पिता ही उसकी हत्या करते हैं जिससे परिवार वाले उन्हें माफ कर देते हैं।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, सना यूसुफ के घर में घुसने वाले हमलावर ने उन्हें बेहद करीब से गोली मारी और उस पर लगातार फायर किया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल की रहने वाली सना यूसुफ टिकटॉक पर काफी फेमस थीं। टिकटॉक पर सना काफी फेमस हैं। इंस्टग्राम पर भी सना को 504k लोग फॉलो करते हैं। SAMAA TV के मुताबिक, सना पर हमला करने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके ही रिश्तेदार थे। दरअसल, इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि हमलावर उनके मेहमान बनकर आए थे।
View this post on Instagram
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और समा टीवी के मुताबिक, अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, अब तक हत्या के पीछे का कारण भी साफ नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है। सना के फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
पाकिस्तान में ये ऑनर किलिंग का कोई नया मामला नहीं है। हर साल इसी तरह हजारों लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार हो जाती है। पाकिस्तान ह्यूमन राइट रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, हर साल पाकिस्तान में करीब 1000 लड़कियां ऑनर किलिंग की बलि चढ़ती हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने 2024 में पाकिस्तान में 588 तथाकथित ऑनर किलिंग के मामले दर्ज किए।
पाकिस्तान के कई इलाकों में आज भी लोग लड़कियों का सोशल मीडिया यूज करना काफी बुरा मानते हैं। आज के इस मॉर्डन युग में क्या सोशल मीडिया पर एक्टिव होने और फेमस होने की सजा मौत हो सकती है? आपकी इस पर क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। क्या लड़कियों के सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से भी समाज को किसी तरह का नुकसान हो सकता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram@sanayousaf22
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।