Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

पेंटिंग ब्रश से अपने मेकअप को ऐसे दें फिनिशिंग, जानिए रियूज करने का तरीका

पेंटिंग ब्रश की मदद से आप अपने मेकअप को भी खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ ही इसका रियूज भी कर सकती हैं।   
Updated:- 2024-06-03, 14:07 IST
painting brush reuse tips

घर में छोटे बच्चे होते हैं तो उनकी चीजें भी होती हैं जिसका वह ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं। पेंटिंग ब्रश हर छोटे बच्चे के पास होती हैं। ऐसे में आपके भी बच्चे के पास एक से ज्यादा पेंटिंग ब्रश है तो इसे फेंकने की जगह आप इसका सही इस्तेमाल कर सकती हैं। कई लोग इसे दोबारा इस्तेमाल करने की जगह इसे फेंक देते हैं हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। पेंटिंग ब्रश काफी काम की चीज होती हैं। इसे दोबारा इस्तेमाल करना आसान है। 

पेंटिंग ब्रश से ऐसे करें मेकअप

कई बार हमें कहीं जाना होता है और चीजें समय पर नहीं मिलती हैं। इस समय अगर आपको पेंटिंग ब्रश दिखता है तो आप अपने मेकअप को सही करने के लिए या फिर आई मेकअप करने के लिए भी पेंटिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि इसे इस्तेमाल करने से पहल आपको पेंटिंग ब्रश को अच्छे से धो लेना है। इसकी मदद से आप आईशैडो लगा सकती हैं। 

पेंटिंग ब्रश से बनाएं नेल आर्ट

How to make paint brushes soft again

अगर आपको नेल आर्ट बनाने का शौक है तो आप इस पेंटिंग ब्रश की मदद से खुद का नेल आर्ट भी बना सकती हैं। पेंटिंग ब्रश से नेल आर्ट बनाने से पहले आपको पेंटिंग ब्रश को साफ करना होगा। ध्यान रखें कि पेंटिंग ब्रश का इस्तेमाल करने के बाद इसे धोने के बाद इसे सही तरीके से सुखाकर रखे। ताकि आप बाद में इसका इस्तेमाल फिर से कर सकें। 

इसे भी पढ़ें- बेकार हुए पेंट ब्रश की मदद से बनाएं डेकोरेशन आइटम

बॉडी पर पेंटिंग

अगर आपको अपनी बॉडी पर पेंटिंग बनाना है तो आप इस ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। पेंटिंग ब्रश की मदद से बॉडी पर पेंटिंग काफी आसान तरीके से बन जाती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आजकल कई ऐसी थीम पार्टी होती हैं जहां पर लोग अलग- अलग तरह का डिजाइन अपने शरीर पर बनाकर जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कम खर्च में पुराने पेंट लगे ब्रश को आसानी से ऐसे करें साफ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।