ओणम के त्योहार की दक्षिण भारत में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, ओणम चिंगम माह में मनाया जाताहै। यह त्योहार हस्त नक्षत्र से शुरू होकर श्रवण नक्षत्र तक चलता है। इसे गणेश चुतर्थी की तरह 10 दिन तक मनाया जाता है। ओणम के पर्व पर लोग परिवार और प्रियजनों के साथ खुशियां बांटते हैं।
ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान विष्णु के वामन अवतार को पूजा जाता है। कोई भी त्योहार तब खुशियों से भरता है जब उसमें परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटी जाएं। आप भी अगर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटना चाहती हैं, तो इसकी शुरुआत ओणम की बधाई के साथ कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए स्पेशल विशेज लेकर आए हैं।
1. फूलों की रंगोली सजे, घर में खुशियां ही खुशियां खिलें।
मेरी कामना है कि आप और आपके परिवार की हर कामना को ईश्वर पूरा करे।।
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
2. ओणम का यह प्यारा त्योहार, जीवन में लाएगा खुशियां अपार, महाबली विराजे आपके द्वार,
हमारी कामना को आप और आपका परिवार करे स्वीकार,
ओणम की खूब सारी शुभकामनाएं
3. दरवाजे पर फूलों की रंगोली सजाएं, घर में नए-नए पकवान बनाएं,
राजा महाबली का धूमधाम से करें स्वागत,
पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं।।
हैप्पी ओणम 2024
4. सच की जीत हो, बुराई की हो हार।
प्यार की हो बौछार, आपको बहुत-बहुत मुबारक ओणम का त्योहार।।
5. ओणम का त्योहार सिखाता है खुश होकर जीवन बीताना,
दुख को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना।
मेरी कामना है आपके जीवन में भर जाएं ढेर सारी खुशियां,
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।
6. ओणम के साथ आपके जीवन में नई रोशनी आए,
उन्नति के नए रास्ते खुल जाएं,
खुशियां भर-भर कर आएं,
दुख-दरिद्रता पास भी ना भटक पाएं।।
ओणम की बधाई
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- आखिर ओणम फेस्टिवल में क्यों बनाया जाता है फूलों का घर?
7. जीवन में आप मुश्किलों से पार पाएं,
जिंदगी में सदा खुशियों की सौगातें आएं
भगवान विष्णु की आपर सदा के लिए कृपा बन जाए।।
8. अपने दिल से नफरत मिटाकर करें सभी से प्यार,
ओणम महोत्सव की हमारी तरफ से शुभकामनाएं करें स्वीकार।।
9. ओणम है किसानी का त्योहार,
आपके घर हमेशा रहे अनाज का भंडार।
ओणम का त्योहार लाए खुशियां हजार,
आपके और हमारे बीच हमेशा रहे भरपूर प्यार।।
10. श्री विष्णु बिगड़ी हुई बनाते हैं,
दुखों और कष्टों को जड़ से मिटाते हैं।।
ओणम की बहुत सारी शुभकामनाएं
11. ओणम के शुभ अवसर पर,
आपके जीवन में खुशहाली आए।
अच्छा स्वास्थय और सुख-समृद्धि मिले
आपको और आपके पूरे परिवार को,
ओणम के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
इसे भी पढ़ें- ओणम फेस्टिवल पर घर लगेगा सुंदर जब दीपक और फूल-पत्ती तोरण से करेंगी इसे डेकोरेट
12. ओणम का यह त्योहार आपके जीवन में खुशहाली लेकर आए
आप अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से यह उत्सव मनाएं।
हैप्पी ओणम 2024
13. ओणम के रंगों और सकारात्मकता से आपका घर समृद्धि और प्रचुरता से भरा हो,
ओणम के रंग और रोशनी आपके जीवन में प्रचुरता और समृद्धि लाएं।
ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।।
14. ओणम के इस पावन पर्व पर,
भगवान विष्णु आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की वर्षा करें।
आपको और आपके परिवार को ढेर सारी बधाई।।
15. आप जहां भी हो, ओणम के इस त्योहार पर,
आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों,
ओणम के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
16. जो सबको राह दिखाते हैं,
जो दुखों को मिटाते हैं,
जो खुशियों से जीवन भर देते हैं,
हम उन्हीं के गुण गाते हैं।
ओणम 2024 की खूब सारी बधाई
17. मस्ती ना कभी रुके
धन और शोहरत की जमकर बरसात हो जाए,
खुशियों से भरा जाए आपका ओणम का त्योहार।।
हैप्पी ओणम 2024
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।