Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

ओणम फेस्टिवल पर घर लगेगा सुंदर जब दीपक और फूल-पत्ती तोरण से करेंगी इसे डेकोरेट

ओणम, भारत के दक्षिण केरल में मनाया जाने वाला नई फसल का पर्व है। थिरुवोणम, जिसे आम तौर पर ओणम कहा जाता है। इस त्यौहार को केरलवासी बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस मौके पर आप अपने घर को सजाने के लिए दीपक और फूल-पत्ती तोरण का इस्तेमाल कर सकती हैं।  
Updated:- 2024-09-04, 15:52 IST
image

केरल में ओणम, एक फसल उत्सव है, जिसे राजा महाबली को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वे साल के इस भाग्यशाली समय में प्रत्येक मलयाली घर पर आते हैं। यह दस दिवसीय उत्सव मलयाली समुदाय के लिए एक प्रमुख आयोजन है और मलयालम कैलेंडर के पहले महीने के दौरान मनाया जाता है। यह उत्सव एक बड़ी बात है, जिसमें लोग अपने पूरे घर को सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, शानदार दावत खाते हैं और नाव दौड़ और बाघ नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। ओणम के लिए अपने घर को सजाने में आपकी मदद करने के लिए, यहां हम आपको दीपक और फूल-पत्ती तोरण के कुछ आइडियाज बताने जा रहा हैं। 

फूल से करें सजावट

Flower decoration ideas

ओणम पर घर के आंगन या मुख्य प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगे पुष्पों से सजावट की जाती है, जिसे 'पुथिनाल' कहा जाता है। ओणम पर्व पर अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आप ताजे फूल का उपयोग कर सकती है। ये दिखने में आकर्षक लगते हैं और उनकी खुशबू किसी भी कमरे को सुकून देने वाला माहौल देती है। आप अपने लिविंग रूम या पूजा कक्ष को मालाओं, पत्तियों से बने तोरण से भी सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इन 5 डेकोरेशन टिप्स की मदद से अपने घर को दें नया लुक

दीपक से सजाएं घर

कमरे के सामने एक छोटी रंगोली बनाएं, उसे दीयों से सजाएं या उसके ऊपर फूलों का एक कटोरा और तैरते हुए दीये रखें। साथ ही पूजा कक्ष के चारों ओर लाइट लगाएं।  फूलों की मनमोहक खुशबू के साथ ओणम पर्व को और खास बना सकती हैं।

रंगोली से सजाएं घर का आंगन

onam rangoli design

ओणम पर्व पर घर पर रंगोली बनाने का रिवाज है। बता दें ओणम के दिन रंगोली बनाने को पोर्कलम कहा जाता है। आप इसे रंग-बिरंगे रंग और फूलों की मदद से सजा सकती हैं। घर के मुख्य द्वार, आंगन और मंदिर के पास बनाएं।

हाथी से बने पोस्टर से करें डेकोरेशन

Onam festival decoration ideas

ओणम पर्व पर घर को सजाने के लिए हाथियों के नृत्य दर्शाने वाले पोस्टर को दीवारों पर लगाएं। अगर आपको ड्राइंग करना पसंद है, तो आप इसे बनाकर पूजा घर या हाल को सजा सकती हैं। इसके अलावा आप बाघ का मुखौटा यानी पुलिकली का प्रतीक को सजावट के लिए यूज कर सकती है। दीवारों पर अलग-अलग डिजाइन के बाघ मुखौटा का चयन कर सकती हैं।

लकड़ी की नाव से सजाएं घर

how to decorate home for onam

ओणम के दौरान केरल के स्थानीय लोग नाव की सवारी करते हैं। आप इस मौके पर ओणम की सजावट के लिए बाजार में मिलने वाली लकड़ी की नाव शिल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें-Rangoli Design for Onam 2024: ओणम पर फूलों से 15 मिनट में बनाएं रंगोली के ये डिजाइन, खूबसूरत लगेगा घर का आंगन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।