न्यासा देवगन की ये तस्वीरें बताती हैं वो किसी फैशनिस्टा से कम नहीं, जानें उनके बारे में कुछ बातें

न्यासा देवगन उन स्टार किड्स में से एक हैं जो भले ही लाइमलाइट से दूर रहें, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जरूर बढ़ती है।
Shruti Dixit

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन हमेशा से ही मीडिया की निगाहों के सामने रही हैं, लेकिन जब से उन्होंने मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडलिंग की है तब से उन्हें न्यू फैशनिस्टा माना जा रहा है। न्यासा देवगन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। शुरुआत में उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था, लेकिन अब उनकी फैन फॉलोइंग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। न्यासा देवगन फैशनिस्टा हैं और उनके बारे में जानने के लिए अब लोग उत्सुक होने लगे हैं। 

तो चलिए आपको न्यासा के बारे में कुछ फैक्ट्स बताने के साथ-साथ दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें। 

1 4 साल इंतज़ार के बाद पैदा हुई थी न्यासा-

न्यासा देवगन का जन्म अजय और काजोल की शादी के 4 साल बाद हुआ था। 20 अप्रैल 2003 को वो पैदा हुई थीं। न्यासा को दोनों ही बहुत खास मानते हैं क्योंकि उनके पहले काजोल का एक मिसकैरेज हो चुका था जब वो 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग में व्यस्त थीं।  

इसे जरूर पढ़ें- अजय देवगन ने काजोल और न्यासा की हेल्थ को लेकर कही यह बात

 

10 लाइमलाइट से दूर रहना करती हैं पसंद-

न्यासा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और उन्हें अपने कजिन्स के साथ समय बिताना भी बहुत पसंद हैं। अपने भाई युग और अन्य कजिन्स के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती हैं। 

न्यासा भले ही अभी बॉलीवुड में आने के बारे में ना सोच रही हों, लेकिन जिस तरह से उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है यकीनन फैन्स उन्हें भी उनके माता-पिता की तरह ही आगे बढ़ते देखना चाहेंगे। न्यासा बेहतर स्टाइलिश, ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। 

अगर आपको उनके बारे में ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे स्टोरी को शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Photo Credit: Nysa Devgn Vcso gallery/ instagram Nysa devgn/ Danish Gandhi instagram

 

2 पिता के बहुत करीब हैं न्यासा-

न्यासा देवगन मां से ज्यादा अपने पिता के करीब मानी जाती हैं। अजय देवगन और उनका जन्मदिन अप्रैल में ही आता है और वो खुद हर वक्त अपने पिता से जुड़ाव महसूस करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने न्यासा देवगन के बारे में बताया था कि उनकी बेटी काफी अंडरस्टैंडिंग हैं और ओवरथिंकर हैं। 

3 पढ़ाई में व्यस्त हैं न्यासा-

न्यासा ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है और फिलहाल वो सिंगापुर में अपनी आगे की पढ़ाई यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट एशिया से कर रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन ने अपनी बेटी के लिए सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है। 

4 ट्रैवलिंग का है शौक-

न्यासा देवगन को अलग-अलग जगह एक्सप्लोर करने का शौक है और उन्हें ट्रैवलिंग काफी पसंद है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखकर भी आप ये बता सकते हैं कि उन्हें ट्रैवलिंग का कितना शौक है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वो घूमने निकल पड़ती हैं। न्यासा की फेवरेट डेस्टिनेशन है थाईलैंड।

5 शेफ बनना चाहती हैं न्यासा-

जहां स्टार किड्स को हमेशा ही बॉलीवुड में करियर बनाते देखा गया है वहीं न्यासा का सपना वर्ल्ड फेमस शेफ बनने का है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो कुकिंग में काफी दिलचस्पी रखती हैं और एकेडमिक्स में भी अच्छी हैं। 

 

6 ये है न्यासा नाम का मतलब-

'न्यासा' शब्द के एक से अधिक मतलब हैं। पहला मतलब है सरोवर या फिर तालाब जो इसका शाब्दिक अर्थ माना जा सकता है। दूसरा अर्थ है शक्ति का एक प्रकार या फिर शुद्धता की देवी।  

इसे जरूर पढ़ें- 17 साल की हुईं न्यासा, अजय देवगन और काजोल ने बेटी को यूं दी जन्मदिन की बधाई

 

7 2019 में पहली बार हुई थीं ट्रोल-

अपने दादा के स्वर्गवास के बाद न्यासा को एक ब्यूटी सलून में देखा गया था और उसे लेकर न्यासा को बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। इसपर अजय देवगन ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा था कि, 'उसका मूड बहुत खराब था और घर का माहौल उसे और स्ट्रेस कर रहा था। वो गई क्योंकि मैंने उसे भेजा। लोग उसकी तस्वीरें खींच रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को क्या हक है कुछ भी कहने का। जब मैं उसे भेज रहा हूं तो फिर किसी को क्या फर्क पड़ता है।'

8 दूसरी बार मेकअप के लिए किया गया था ट्रोल-

2019 में ही न्यासा को अमिताभ बच्चन के घर दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान ट्रोल किया गया था। उन्होंने पीच और गोल्ड रंग का लहंगा पहना था और न्यूड ग्लो मेकअप किया था। उस समय भी अजय देवगन ही न्यासा के बचाव में आए थे।

9 सोशल मीडिया पर हैं बहुत एक्टिव-

न्यासा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई और अकाउंट्स का लिंक भी शेयर किया हुआ है। 

 
Ajay Devgan Kajol Nysa Devgan Interesting facts Star Kids