Numerology Predictions 2023 for Number 4: नंबर 4 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?

4, 13, 22, 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का भाग्यांक 4 होता है। इस अंक के स्वामी राहु हैं। राहु एक छाया ग्रह है और इसे समझ पाना आसान नहीं है। इसी तरह अंक 4 के जातकों के मन में क्या चलता है, उसे जान पाना आसान काम नहीं है।
इस वर्ष भी राहु के स्वभाव का असर आप 4 अंक वाले जातकों पर देख पाएंगे। अगर आप भी अंक 4 वाले जातक हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग द्वारा बताए गए इस भविष्यफल का जरूर पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें- Numerology Love Health and Career 2023: नंबर 1 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?
करियर
- करियर के लिहाज से यह एक अच्छा साल है। आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी और आपको प्रमोशन(नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय) भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सभी से अच्छे संबंध बनेंगे और आपकों काम के नए और अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे।
- आपको इस वर्ष पदोन्नति भी मिल सकती है। आर्थिक लिहाज से आपके लिए यह महीना बहुत अच्छा साबित होने वाला है। हां, आपके खर्चे भी खूब होंगे मगर धन की आवकता बनी रहेगी और आप अपने मन का सभी सामान खरीद पाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Numerology Love Health and Career 2023: नंबर 1 वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल?
लव लाइफ
- लव, रिलेशनशिप और शादी के लिहाज से यह वर्ष औसत रहेगा। साथी के साथ आप जितना समय बिताना चाहते हैं, शायद उतना समय आप नहीं बिता पाएंगे। प्रेम संबंधों में साथी से अनबन भी हो सकती है।
- जो लोग शादी करने के इच्छुक हैं, उन्हें अभी भी रुकने की आवश्यकता है क्योंकि उनके मन का साथी उन्हें अभी भी नहीं मिलेगा। लव मैरिज करने वाले जातकों को भी अभी रुकना पड़ेगा, क्योंकि घरवालों को मनाने में अभी भी वक्त लगेगा।
- इस वर्ष शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन सुखी और सफल होगा। एक दूसरे के प्रति आप दोनों का विश्वास बढ़ेगा और आपसी मनमुटाव भी ज्यादा नहीं होंगे।
हेल्थ
- सेहत को लेकर कुछ चिंताजनक चीजें सामने आ सकती हैं।खासतौर पर आपके पुराने रोग भी दोबारा उभर कर सामने आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतें। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि बाहर का भोजन आप कम से कम करें।
- योग करें और मेडिटेशन के लिए दिनभर में 20 मिनट जरूर निकालें। इससे आपको बहुत लाभ होगा और स्ट्रेस की वजह से अगर आपको कोई बीमारी हो गई है तो उसमें राहत भी मिलेगी।
- यदि आपको अचानक से सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नजर आती हैं, तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें और उसका इलाज जरूर करवाएं।
यदि आप भी अंक 4 के जातक हैं, तो डॉक्टर शेफाली द्वारा बताए गए इस भविष्यफल को जानकर आपको पता ही चल गया होगा कि इस वर्ष आपको किन चुनौतियों का सामना करना होगा और कौन से शुभ समाचार आपका इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय जरूर दें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।