See Pics: नीता अंबानी की बड़ी बहूरानी श्लोका मेहता को आपने इतना काम करते हुए नहीं देखा होगा

देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। जब से उनकी शादी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से हुई है तब से वह आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। कभी अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर तो कभी अपनी सिंपलसिटी को लेकर। श्लोका के लेहंगे और नो मेकअप लुक की तो महिलाएं फैन ही हो चुकी हैं। फिलहाल श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें उनकी अभी की नहीं है बल्कि यह तस्वीरें उनकी शादी से पहले कि है। इन तस्वीरों में वह अपने पति आकाश अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। मगर उनकी यह तस्वीरें रोमांस करते हुए नहीं बल्कि सोशल वर्क करते हुए हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जेठानी श्लोका मेहता और देवरानी राधिका मर्चेंट के बीच जानें कैसे हैं रिश्ते
जी हां, अपने सही सुना, श्लोका मेहता बेशक बहुत अमीर घराने से तालुक रखती हों और बहुत ही अमीर खानदान में उनकी शादी हुई हो मगर, वह बेहद डाउन टू अर्थ हैं। सेलिब्रिटी वाले उनके टैंट्रम्स नहीं हैं। वह बहुत ही साधारण जीवन जीती हैं। उनके शौक भी साधारण हैं।
वह बेशक बहुत पैसे वाली हैं मगर, वह आम लोगों के बीच रह कर उनकी खुशी के लिए काम करती हैं। एक पुरानी इंटरव्यू के दौरान श्लोका इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं, ‘मुझे आम लोगों का जीवन जीना पसंद है।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर एनटीलिया की ये अनदेखी तस्वीरें और राज कर देंगे आपको हैरान
चैरिटी और मानव-प्रेम ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब भी अलग ही होता है। अगर आप चैरिटी करते हैं तो किसी भी व्यक्ति की तुरंत ही मदद हो जाती हैं। मगर आप यदि मानव प्रेम की भावना रखते हैं तो आप किसी भी व्यक्ति को खुद से जोड़ सकते हैं और उसे खुश रख सकते हैं। मैं चैरिटी करती हूं मगर मुझे मानव प्रेम पर ज्यादा भरोसा है।’ नीता अंबानी की बहू श्लोका के दिल के बेहद करीब हैं ये 4 लोग, जानें कौन हैं ये
आपको बता दें कि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह मुंबई के लोकल रेलवे स्टेशन की हैं। यह वर्ष 2016 अक्टूबर की हैं। दान उत्सव के दौरान श्लोका मेहता ने अपनी सीएफ टीम के साथ मुंबई सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन को पेंट किया था। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता से लें नए ज्वेलरी ट्रेंड्स के आइडिया
आपको बता दें कि उस वक्त श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी के दूर-दूर तक चर्चे भी नहीं हुए थे। मगर इन तस्वीरों में आप आकाश अंबानी को श्लोका मेहता के साथ रेलवे स्टेशन को पेंट करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इन तस्वीरों में श्लोका मेहता की सिस्टर दिया मेहता भी रेलवे स्टेशन को पेंट करते हुए नजर आ रही हैं। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के बारे में कितना जानती हैं आप, दें इन सवालों का जवाब
गौरतलब है, वर्ष 2019 मार्च में श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी हो चुकी है। अब वह अंबानी खानदान की बड़ी बहू हैं। कुछ दिन पहले उनकी बर्थ डे पर उनके प्रेगनेंट होने के चर्चे भी थे। हालाकि इस पूरे मामले में नीता अंबानी या मुकेश अंबानी ने कोई भी बात नहीं की है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।