हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में होने वाली 24 एकादशी तिथियों में से सबसे ख़ास होती है ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। इस एकादशी का महत्व महाभारत काल से चला आ रहा है। इस दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने को भी शुभ माना जाता है। इस साल निर्जला एकादशी 10 जून को पड़ेगी और इस दिन आप कुछ विशेष चीजों का दान कर सकते हैं।
इस दिन मुख्य रूप से विष्णु जी के पूजन का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से जानें कि आप अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं जिसे घर में सुख समृद्धि बनी रहे।
1मेष राशि

मेष राशि के लोग यदि निर्जला एकादशी के दिन सात अनाज का दान करेंगे तो उन्हें पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।
2वृष राशि

वृष राशि के लोग निर्जला एकादशी के दिन सफेद वस्त्र इत्र, चीनी व मखाने का दान करें तो उन्हें ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
3मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग निर्जला एकादशी के दिन हरे फल, आम, खरबूजा का दान करें। इसके साथ ही यदि आप गाय को पालक या हरा चारा खिलाएंगे तो लाभ होगा।
इसे जरूर पढ़ें:Nirjala Ekadashi 2022: निर्जला एकादशी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
4कर्क राशि

कर्क राशि के लोग निर्जला एकादशी के दिन पेयजल या शरबत बांटें। ऐसा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
5सिंह राशि

सिंह राशि (सिंह राशि का स्वभाव) के लोग यदि निर्जला एकादशी के दिन तरबूज, खरबूजा का दान करेंगे तो उनके लिए हितकारी होगा।
6कन्या राशि

कन्या राशि के जातक किसी गरीब को फल व सब्जी का दान करें। आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।
7तुला राशि

तुला राशि के लोग निर्जला एकादशी के दिन गरीबों में शरबत या जल का वितरण करें। आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।
इसे जरूर पढ़ें:अगर आपकी राशि तुला है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
8वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग यदि निर्जला एकादशी के दिन तरबूज, खरबूज या खीरे का दान करेंगे तो उनके लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
9धनु राशि

धनु राशि के लोग यदि निर्जला एकादशी के दिन पीले फलों का दान करेंगे तो उन्हें अवश्य लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
10मकर राशि

मकर राशि के लोग गरीबों को अन्न दान करें जल और शरबत पिलाएं। आपकी करियर में सफलता मिलेगी।
11कुंभ राशि

कुम्भ राशि (कुंभ राशि का स्वभाव) के लोग निर्जला एकादशी के दिन लोहे की वस्तु का दान करेंगे और गरीबों में भोजन का दान या अन्न दान करेंगे तो उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा।
12मीन राशि

मीन राशि के लोग निर्जला एकादशी के दिन अन्न का दान, पीला फल, राहगीरों को मीठा पेय या जल का दान करेंगे तो ऐसा करना उन्हें लाभ देगा।
इस प्रकार यदि आप अपनी राशि के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन दान करेंगे तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik