निक जोनस हाल ही में 27 साल के हुए हैं। हां, अभी हमारे निक जीजू सिर्फ 27 साल के हैं और पार्टी करना तो कोई उनसे सीखे। ये बात तो साफ है कि निक और प्रियंका को हर मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ अनोखा करना होता है। अब देखिए न प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर कैसे ग्रैंड पार्टी दी गई थी। यही नहीं प्रियंका और निक की शादी को ही याद कर लीजिए। तीन अलग-अलग रिसेप्शन, तीन दिन की शादी की सेरिमनी और न जाने क्या-क्या, इनकी शादी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी। खैर, अब जब प्रियंका का जन्मदिन इतने अच्छे से मनाया गया तो फिर निक कैसे पीछे रह जाते। इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया कि वो वायरल होने लगे हैं।
इस बार निक के जन्मदिन पर एक डांस पार्टी में निक और प्रियंका मस्ती करते दिखे। इस नए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पंजाबी गाने पर नाच रहे हैं। निक की एक नहीं बल्कि कई बर्थडे पार्टी हुई है और एक में निक पंजाबी गाने 'हौली-हौली' में नाचते दिखे वो जो स्टेप कर रहे थे वो भी देसी ही लग रही थीं। ये गाना अजय देवगन, तबू और रकुलप्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का है।
प्रियंका चोपड़ा की भाभी और निक जोनस के बड़े भाई केविन की पत्नी डैनियल ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। सबसे पहले ये वीडियो देख लीजिए।
निक अकेले नहीं थे जो इस गाने पर नाच रहे थे। प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ ठुमका लगा रही थीं। वो अपने पति को देसी गाने पर नाचते हुए देख काफी खुश हो रही थीं और उनकी तारीफ भी कर रही थीं।
यकीनन निक जिस तरह से स्टेप कर रहे थे वो बड़ी आसानी से भांगड़ा कर सकते हैं। इस मौके पर निक अपने काले ओवरकोट और काली पैंट में दिखे और प्रियंका ने बड़ी स्लीव्ज वाली मस्टर्ड यलो रंग की पेंसिल बॉटम ड्रेस पहन रखी थी। प्रियंका चोपड़ा निक को लेकर बहुत ही उत्साहित दिखीं और वो ताली भी बजा रही थीं।
इसे जरूर पढ़ें- Ambani Bahus: इन 5 बड़े कारणों की वजह से टीना अंबानी से ज्यादा फेमस हैं नीता अंबानी
कॉन्सर्ट के बीच किया किस-
निक और प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स का कॉन्सर्ट भी अटेंड किया। सोमवार रात निक का एक कॉन्सर्ट था जहां प्रियंका निक के लिए गुलाब लेकर पहुंची थीं और निक ने जैसे ही उन्हें देखा स्टेज से नीचे झुककर प्रियंका को किस किया और साथ ही साथ उनका गुलाब भी लिया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर चढ़ गईं और निक के लिए एक बर्थडे सॉन्ग भी गाया।
निक अपने मिंट ग्रीन आउटफिट में थे और प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक सूट पहना हुआ था। दोनों ही कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे।
इसे जरूर पढ़ें- रकुल प्रीत की तरह फिटनेस और खूबसूरती चाहती हैं तो अपनाएं उनका सीक्रेट
पार्टी यहीं खत्म नहीं हुई-
निक जोनस की पार्टी यहीं खत्म नहीं हुई। अब तीन शादी के रिसेप्शन हुए थे तो तीन पार्टी तो बनती थी। प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए एक बेहतरीन केक वाला सर्प्राइज भी रखा था। उन्होंने जो केक ऑर्डर किया था वो Villa One tequila bottle वाला था। निक ने हाल ही में ये टकीला ब्रांड लॉन्च किया है। इसलिए प्रियंका ने निक को ये केक सर्प्राइज में दिया।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम में निक के साथ एक बेहतरीन वीडियो भी शेयर किया है।
इस वीडियो में निक और प्रियंका की साथ में कई यादें दिख रही हैं।
प्रियंका और निक की शादी 2018 दिसंबर में हुई थी। जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई ये शादी तीन दिन तक चली थी। जहां तक काम की बात है तो निक जोनस अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'स्काई इज पिंक' जल्द ही रिलीज होने वाली है और वो उसके प्रमोशन में बिजी हैं। कुल मिलाकर निक और प्रियंका दोनों ही काफी व्यस्त हैं, लेकिन इस व्यस्तता में भी दोनों अपने लिए समय निकालना नहीं भूलते।