मुकेश अंबानी ने की छोटे भाई अनिल अंबानी के मदद, कोकिलाबेन की रही अहम भूमिका

मुकेश अंबानी ने छोटे भाई का उस वक्त साथ दिया, जब बकाया कर्जे की वजह से उन पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा था। परिवार को एकजुट बनाए रखने में कोकिलाबेन की अहम भूमिका रही है।
Updated:- 2019-03-22, 20:29 IST
nita ambani kokilaben anil ambani main

किसी परिवार के मूल्यों को संजोने और घर-परिवार के सदस्यों में एकता बनाए रखने में मां की भूमिका सबसे अहम होती है। और अगर बात भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन की हो तो परिवार को एकजुट रखने में निस्संदेह उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले दिनों अनिल अंबानी पर बकाया कर्जा ना अदा होने के वजह से उन पर लगातार जेल जाने का खतरा मंडरा रहा था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अनिल अंबानी को 19 मार्च तक एरिक्सन को बकाया 550 करोड़ रुपए चुकाने के लिए कहा गया था। बकाया रकम अगर 19 मार्च तक नहीं चुकाई जाती, तो अनिल अंबानी को 3 महीने जेल में बिताने पड़ सकते थे। मुश्किल दौर से गुजरते हुए अनिल अंबानी को इस रकम का बंदोबस्त करने में मुश्किल हो रही थी और ऐसी घड़ी में बड़े भाई मुकेश ने अपने पुराने कड़वे अतीत को भुलाते हुए भाई अनिल की मदद की और उन्हें जेल जाने से बचा लिया। और यह संभव हुआ इन भाइयों की प्यारी मां कोकिलाबेन की बदौलत। 

कोकिलाबेन ने परिवार को एकजुट रखा

kokilaben with sons mukesh ambani anil ambani inside

कोकिलाबेन के समझाने के बाद दोनों भाइयों मुकेश और अनिल ने अपनी कड़वाहटों को भुलाकर आगे बढ़ने का फैसला लिया। जब मुकेश अंबानी ने बड़प्पन दिखाते हुए छोटे भाई अनिल की मदद की तो अनिल ने भी मुकेश अंबानी के लिए आभार जताते हुए कहा कि हम अतीत को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने अपने भैया-भाभी का आभार जताते हुए एक बयान जारी किया, "इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी और भाभी नीता अंबानी को थैंक्स कहता हूं। ऐसे मौके पर मदद करके उन्होंने दिखाया है कि अपने पारिवारिक मूल्यों के प्रति सच्चाई के साथ खड़े रहना कितना अहम है। मैं और मेरा परिवार उनके इस कदम के बहुत आभारी हैं और इसने हम पर गहरी छाप छोड़ी है।' 

इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी की शादी में डांस करने वाली और अनंत अंबानी का दिल चुराने वाली राधिका मर्चेंट कौन हैं, जानिए

पिता की मौत के बाद हुआ था कारोबार का बंटवारा

kokilaben with amitabh bachchan inside

गौरतलब है कि पिता धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद साल 2004 में दोनों भाइयों ने कारोबार को आपस में बांट लेने का फैसला लिया था, लेकिन उनके बीच इस समय में कई चीजों को लेकर विवाद थे। इस समय भी कोकिलाबेन ने अपनी सूझबूझ से दोनों भाइयों को समझाते हुए उनके विवाद को खत्म करने में मदद की थी। इसी के बाद साल 2005 में दोनों भाइयों ने अपने कारोबार को आपसी सहमति से बंटवारा कर लिया था।

 

पारंपरिक तरीके से मुकेश अंबानी ने की अपने बच्चों की शादी

nita ambani nita ambani inside

अंबानी परिवार अपनी जड़ों और अपने फैमिली ट्रडीशन्स को लेकर कितना समर्पित है, यह इसी बात से जाहिर हो जाता है कि मुकेश अंबानी ने अपने दोनों बच्चों ईशा अंबानी और हाल ही में आकाश अंबानी की शादी घर-परिवार के रीति-रिवाजों के अनुसार की। ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई तो उस दौरान पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था देखने लायक थी, वहीं आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ हुई शादी में संगीत से लेकर शादी तक हर आयोजन में खूबसूरत तरीके से ऑर्गनाइज किया गया। मेहंदी, संगीत और शादी में उन सभी रस्मों को निभाया गया, जिसका पालन अंबानी परिवार में सालों से होता आया है। जाहिर है परिवार के मूल्यों को संजोने और अपनी धरोहर को आगे बढ़ाने की इंस्पिरेशन मुकेश अंबानी को अपनी मां कोकिलाबेन से मिली।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।