herzindagi
What are the best two organic things to mix for money plant growth

15 फीट लंबा हो सकता है 4 इंच के छोटे से पॉट में लगा Money Plant का पौधा! अगर मिट्टी के बीच में मिला देती हैं ये 2 चीजें

Money Plant Growth Tips: घर को सजाने के लिए आज के समय लोग आर्टिफिशियल डेकोरेशन आइटम्स लाने के बजाय इंडोर प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। अब ऐसे में अमूमन घरों में मनी प्लांट का पौधा देखने को मिल जाता है, जो बेहद ही आम है। लेकिन अगर इसका सही से ख्याल न रखा जाए, तो प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है। हालांकि अगर आप कुछ चीजों का सही इस्तेमाल करें, तो आप एक छोटे से पॉट में भी 15 फीट लंबी ग्रोथ पा सकती हैं।
Updated:- 2025-07-14, 13:37 IST

आज के समय गांव का लगभग एरिया शहरीकरण के मॉडल पर बदलता जा रहा है। पहले जहां हर जगह पर शुद्ध हवा में सांस लेने को मिलता है। वहीं अब बढ़ते प्रदूषण के कारण खुली हवा में भी सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इस समस्या से बचने के लिए शहर के लोग अपने घर के आस-पास या छत पर ऑक्सीजन प्रदान करने वाले अलग-अलग प्लांट लगा रहे हैं। जिन लोगों के घर में कम जगह है, वह छोटे-छोटे और हल्के प्लांट लगाना पसंद करते हैं, जिससे घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही ग्रीनरी बनी रहे। अब ऐसे में एक पौधा जो हर घर में आसानी से देखने को मिलता है वह है- मनी प्लांट का पौधा। शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और धन और सुख-समृद्धि आकर्षित होने की मान्यता है। इस प्लांट को लगाने के बाद अधिकतर लोगों की यह शिकायत रहती है, कि पौधे में ग्रोथ नहीं हो रही है। हमने हर एक चीज करके देख ली है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप कुछ चीजों का सही इस्तेमाल करती हैं, इसकी ग्रोथ को दोगुना रफ्तार से बढ़ा सकती हैं। चलिए इस लेख में जानते हैं वह कौन सी चीज हैं, जिसका प्रयोग करने से  15 फीट लंबा हो सकता है मनी प्लांट का पौधा।

मनी प्लांट को लगाते समय मिट्टी में मिलाएं ये 2 चीज

What can I mix to make my money plant grow faster

अगर आप चाहती है, कि आपके घर में लगा मनी प्लांट आपसे भी लंबा हो तो बता दें कि इसकी मिट्टी तैयार करते समय खास ध्यान रखें। मिट्टी को जितना हल्का हो सके, उतना हल्का बनाएं। इसे बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से गार्डन की मिट्टी लेलें। अब इस में नमी खली और कोकोपीट मिक्स करें। मिक्स करने के बाद उसे गमले में भरकर पानी का छिड़काव करें। इसके बाद इसमें मनी प्लांट की कटिंग या पौधा लगा सकती हैं। समय-समय पानी का छिड़काव कर आप इसकी ग्रोथ को तेजी से बढ़ा सकती हैं। कोकोपीट मनी प्लांट को लंबे समय तक नमी को बनाए रखने का काम करता है। वहीं नमी खली कीड़ों और फफूंद की समस्या को दूर रखता है।

इसे भी पढ़ें- छोटे से गमले में उगाना चाहती हैं मनी प्लांट की लंबी बेल? मिट्टी में मिला दें ये 3 सीक्रेट चीजें...ग्रोथ देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?

Which two fertilizers can I combine for healthy money plant growth

अगर आपके बगीचे या बालकनी में लगे मनी प्लांट की लंबाई नहीं बढ़ रही है, तो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसे हफ्ते में इसे डालते हैं, तो आपको बाजार में जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि चावल के मांड में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, पोटेशियम जैसे गुण होते है जो इसकी पत्तियों को हरा भरा रखते हैं। मनी प्लांट में मांड का पानी डालने से पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और जड़ें मजबूत होती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- मानसून में मनी प्लांट में डालें इन 5 चीजों का पाउडर, रॉकेट की तरह बढ़ सकता है पौधा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।