Money Plant Growing Tips: घर की बालकनी में लगा मनी प्लांट दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेगा, माली ने शेयर किया जबरदस्त तरीका

Money Plant ki Dekhbhal kaise karen: आजकल लोग मनी प्लांट का पौधा जल्दी बढ़ाने के लिए तरह-तरह की तरकीब फॉलो करते हैं, लेकिन इससे पौधा बढ़ने की बजाय खराब होने लग जाता है। मनी प्लांट लोकप्रिय पौधों में से एक है। इसे केवल सजावट के लिए नहीं बल्कि शुभ और वास्तु शांति के लिए भी लोग घर में लगाते हैं। माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन कई घरों में लगाया गया मनी प्लांट महीनों तक एक ही साइज में पड़ा रहता है। यह इतनी धीमी गति से बढ़ता है कि इसकी बेल लंबी होने का नाम ही नहीं लेती। अगर आपके घर में लगे प्लांट के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम आपको माली द्वारा बताए गए कुछ अनोखे टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप तेज रफ्तार में मनीं प्लांट को बढ़ा सकती हैं।
मनी प्लांट लगाने का सही तरीका क्या है? (Money Plant Kaise Lagate Hain)
मनी प्लांट की खासियत यह है कि अगर इसे सही तरीके से लगाया जाता है, तो यह बेहद तेजी से बढ़ता है और इसकी बेलें कई मीटर लंबी हो जाती हैं। अगर आपने इसे घर के बाहर, छत या बालकनी पर लगाया है, तो आप इसे 10 इंच के गमले में लगाएं। इसके लिए मिट्टी तैयार कर रहे हैं, तो ऐसी मिट्टी लें, जिसमें पानी इकट्ठा न होता हो। कई मिट्टी होती हैं, जिसमें पानी ऑब्जर्व नहीं होता। यही कारण है कि प्लांट बढ़ता नहीं है।
जरूरी बातें
- इसके बाद जरूरी है मिट्टी में एक लंबी लकड़ी लगाना। कई लोग पौधा लगाकर एक पत्नी लकड़ी मिट्टी में दबा देते हैं। इससे पौधे की बेल सही से उसपर घूम नहीं पाती।
- पहले बेल मोटी लकड़ी पर घूमती है, इसके बाद यह आगे बढ़ेगी। अगर उसे आगे बढ़ने का सोर्स नहीं मिलेगा, तो वह एक ही जगह पड़ी रहेगी।
इसे भी पढ़ें- मनी प्लांट में डालें 2 रुपये की यह एक चीज, फटाफट घने होने लगेंगे लत्तर
- इस पौधे को पानी की जरूरत होती है, लेकिन पानी इसमें रुकना नहीं चाहिए, अगर पानी जमा हो रहा है, तो पौधा सही से ग्रोथ नहीं करेगा। पानी रोज थोड़ा-थोड़ा दें।
- इसके बाद हर दिन आपको पत्तियों को स्प्रे से साफ करना चाहिए। आप एक छोटी बोतल में पानी लेकर पत्तियों पर स्प्रे करें, इसके बाद कपड़े से साफ करें। यह काम आपको हल्के हाथों से करना है।
- इस प्रक्रिया को आप तब तक फॉलो करें, जब तक बेल ऊपर तक नहीं आती। एक बार बेल ऊपर तक आ गई, तो यह अपने आप आगे फैलने लगेगी।
- इसके साथ ही जरूरी है कि महीने में एक बार पौधे में चाय पत्ती वाला पानी डालें। इससे यह पौधे के लिए खाद का काम करेगा। इसलिए, मनी प्लांट का ध्यान कैसे रखा जाए, यह आपको पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: ज्यादा बारिश से खराब हो रहा है मनी प्लांट तो ऐसे करें केयर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।