Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की डेट हुई पक्की, इस दिन करेंगे शादी!

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की अटकलें जोरों पर हैं। नई खबर के अनुसार दोनों 19 अप्रैल को कर सकते हैं शादी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-03-28, 16:32 IST
malaika arora with arjun kapoor main

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने हालांकि इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन अपने इंटरव्यूज में दोनों ने जाहिर किया है कि वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों को साथ में अक्सर देखे जाने के बाद इनकी शादी की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

खासतौर पर जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ में मुंबई में घर लिया, तो समझा जा रहा था कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने के बारे में सोच रहे हैं। अब खबर आई है कि आने वाली 19 अप्रैल को दोनों शादी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह शादी चर्च में होगी, हालांकि अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों को खारिज किया है।

इसे जरूर पढ़ें: मलाइका के इटली वैकेशन के क्यूट फोटो पर अर्जुन ने किया प्यार भरा कमेंट

malaika arora with arjun kapoor inside

अर्जुन कपूर के पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।'  

malaika arora bollywood actress inside

पहले खबरें आ रही थीं कि बोनी कपूर अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से खुश नहीं हैं और चाहते हैं कि अर्जुन मलाइका से दूरी बना लें। इसकी वजह यह थी कि बोनी कपूर के बॉलीवुड में लंबे समय से दोस्त रहे सलमान खान। सलमान को पसंद नहीं था कि मलाइका का नाता अर्जुन कपूर के साथ जुड़े। दरअसल अर्जुन कपूर मलाइका से पहले सलमान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। सलमान को यह बात भी अखर रही है कि उनके दोस्त बोनी कपूर के बेटे मलाइका के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद अर्जुन कपूर के साथ उनकी क्लोजनेस सलमान को पसंद नहीं आई। सुनने में ये भी आया था कि इसी वजह से सलमान खान ने बोनी कपूर से दूरी बना ली है और उनकी दो बड़ी बजट की फिल्मों को ना कह दिया है, यहां तक कि उनकी अपने घर पर भी एंट्री बैन कर दी है।

 

 

अर्जुन कपूर से जब मलाइका के साथ शादी को लेकर पूछा गया था तो इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, 'अगर ऐसा कुछ होगा तो आपको खुद ही इस बारे में पता चल जाएगा'। वहीं मलाइका ने अपनी शादी की खबर पर कहा था कि ये खबरें मीडिया की बनाई हुई हैं। मलाइका ने कहा था, 'सभी लोग जिंदगी में आगे बढ़कर प्यार पाना चाहते हैं और अगर ऐसा होता है तो आप लकी हैं, क्योंकि आपको खुश रहने का एक और मौका मिलता है।'

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।