Leo Love Horoscope 2023: कैसा होगा प्यार के मामले में सिंह राशि वालों का साल 2023

Leo Love Horoscope 2023: प्यार एक ऐसी खूबसूरत फीलिंग है जो पत्थर में भी जान डाल दे। हर किसी की इच्छा होती है कि उसके जीवन में भी प्यार की खुशबू बिखरे और उसे भी कोई ऐसा मिल जाए तो उम्र भर उसका साथ निभाए।
यकीनन आप में से बहुत से लोग प्यार की इस खुशबू से किसी न किसी के साथ बंधे होंगे, फिर चाहे वो रिलेशनशिप के रूप में हो या विवाह के रूप में। ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स सभी राशियों के लिए प्यार के मामले में आने वाले नए साल 2023 की गणना लेकर आए हैं।
इस गणना में, साल 2023 में कैसी होगी आपकी लव लाइफ, कैसी होगी मैरिड लाइफ, हसबैंड के साथ कैसी ट्यूनिंग होगी और बच्चे एवं ससुराल पक्ष के साथ कैसा रहेगा नाता- इन सभी बातों की जानकारी है।
तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं सिंह राशि के लिए प्यार के मामले में कैसा रहने वाला है साल 2023।
सिंह प्रेम राशिफल 2023 रिलेशनशिप के लिए (Leo Love Horoscope 2023 For Relationship)
- सिंह राशि के प्रेमी जोड़ों को साल 2023 में सतर्क रहने की जरूरत है।
- शनि (शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल) और चंद्रमा की गति के कारण रिश्ते में दूरी आ सकती है।
- अपने पार्टनर के साथ समय बिताना ही रिश्ते को मजबूत करेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Leo Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के लिए कैसा होगा साल 2023?
- प्रेमी जोड़ों को साथ में कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- इस राशि के सिंगल लोग अगर सेटल होने की सोच रहे हैं तो नया साल उत्तम रहेगा।
- विवाह के बाद कई शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- आपका पार्टनर आपके लिये लकी साबित हो सकता है।
सिंह प्रेम राशिफल 2023 विवाह के लिए (Leo Love Horoscope 2023 For Marriage)
- इस राशि के विवाहित लोगों को अपने ससुराल पक्ष में बातचीत करते समय सावधान रहना होगा।
- ससुराल में वाद-विवाद से बचने की कोशिश करना ही शुभ परिणाम लाएगा।
- जीवन साथी के साथ विनम्र रहना ही आपके रिश्ते को बरकरार रख सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:Leo Career Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के करियर के लिए ऐसा रहेगा आने वाला साल
- अपने पार्टनर को अपनी बात आराम से समझाएं। गुस्सा करना रिश्ते में दरार डाल सकता है।
- संतान (संतान प्राप्ति के लिए पाठ) पक्ष से चीजें उत्तम रहेंगी।
- हो सके तो अपने पार्टनर के साथ आने वाले नए साल में धार्मिक कार्यों को करते रहें।
- इससे वैवाहिक जीवन पर छाने वाला संकट नष्ट हो जाएगा।
तो ऐसा होने वाला है प्यार के मामले में साल 2023 सिंह राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pinterest, Pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।