हर महिला चाहती हैं कि उसका घर सबसे सुन्दर और रॉयल दिखें। इसी चाह में अधिकतर महिलाएं अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए लाखों खर्च करती हैं। ऐसे में आप भी अपने घर को रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत स्टैर्स डिजाइन बताएंगे, जो आपके घर के लुक में चार चांद लगा देगी।
बिफर्केट सीढ़ियां
घर में सीढ़ियां न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। हर घर में आपको छत या सेकंड फ्लोर तक जाने के लिए सीढ़ियां दिख ही जाएगी। लेकिन खूबसूरत सीढ़ियां आपके घर के लुक को और बेहतर बनाने में बेहद मदद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए सीढ़ियां बनवाने वाली हैं, तो इस तरह की खूबसूरत सीढ़ी को आप अपने घर पर बनवा सकती हैं। ऐसी सीढ़ी जो एक मंजिल के लिए शुरू होती है और फिर दो अलग-अलग मंजिल में डिवाइड हो जाती हैं।
वूडन सर्पिल सीढ़ी
आप चाहें तो अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह की खूबसूरत सीढ़ियां भी बनवा सकती हैं। ऐसी सीढ़ियां आपके घर को रॉयल लुक देने में मदद करेंगी। आप इस तरह की सीढ़ी को बनवा सकती हैं या वूडन सर्पिल सीढ़ी फर्नीचर वाले के यहां से बनी हुई खरीद सकती हैं। इस सीढ़ी को आप अपने घर के अंदर से लगवा सकती हैं या घर के बाहर से भी लगवा सकती हैं। इसमें लगी लकड़ियां आपके घर का लुक बेहतर बनाने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें:Trend में हैं ये 4 तरह के cotton kurta set, पहनने के बाद कमाल लगेंगी आप
फ्लोटिंग सीढ़ियां
अपने घर को रॉयल और डिफरेंट लुक देने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत फ्लोटिंग सीढ़ियां भी अपने घर पर बनवा सकती हैं। इस तरह की सीढ़ी को इन्हें "तैरती हुई सीढ़ियां" भी कहा जाता है। आप ऐसी सीढियों को अलग-अलग सामग्रियों और फिनिशिंग के साथ आपकी पसंद के हिसाब से बनवा सकती हैं। अगर आप अपने घर को मॉडर्न, बोल्ड या यूनिक स्टेटमेंट के साथ तैयार करवाना चाहती हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
सर्पिल सीढ़ी
आप अपने घर को रॉयल लुक देने के लिए इस तरह की खूबसूरत भव्य घुमावदार सीढ़ियां भी बनवा सकती हैं। इस तरह की सीढ़ियां गोलाई में ऊपर की तरफ जाती हैं, जो एक स्टाइलिश स्टेटमेंट बनती हैं और आपके घर के लुक को शानदार बनाने में मदद करती हैं। घुमावदार सीढ़ी में रेलिंग भी लगी होती है, जो सीढ़ियों को और खूबसूरत बनाने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें:कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों