herzindagi
lata mangeshkar jewellery

चांदी नहीं सोने की पायल पहनती थीं लता जी, जानें वजह

स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को किसी पहचान की जरुरत नहीं थी, चलिए जानते हैं उनके अनोखे शौक के बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-11-03, 18:57 IST

लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं है लेकिन अब भी हमारे साथ उनके अनोखे गाने मौजूद है। जिसे सुनने के बाद आज भी हमें लता मंगेशकर की याद आ जाती हैं। लता जी हमेशा सफेद साड़ी पहने नजर आती थी। इसके अलावा दूसरे रंग के कपड़ो में लता मंगेशकर जी को कभी नहीं देखा गया। साथ ही लता दीदी की खूबसूरत आवाज के साथ-साथ उनकी खूबसूरत पर्सनालिटी भी सभी को पसंद आती थी।

चांदी के पायल नहीं सोने की पायल पहनना था पसंद

why lata mangeshkar is famous

इन सब चीजों के अलावा लता मंगेशकर जी को एक चीज का शौक था। बता दे कि लता जी पैरों में कभी चांदी की पायल नहीं पहनती थीं, हमेशा सोने की पायल ही पहना करती थी। इस चीज को लेकर एक बार राज कपूर ने टोका भी था। इसके बावजूद लता जी ने अपनी इस आदत को नहीं बदला।

इसे जरूर पढ़ें-इस वजह से नहीं हो पाई थी Lata Mangeshkar की शादी, जानें उनके जीवन से जुड़े 3 बड़े विवाद

कई बार सोने के पायल पहने नजर आ चुकी थी

ऐसा एक बार नहीं था जब लता मंगेशकर जी को सोने की पायल पहने देखा गया था। कई बार वह सोने की पायल पहने नजर आ चुकी है। ऐसा कहा जा सकता है कि लता मंगेशकर जी को सोने का पायल पहनना काफी ज्यादा पसंद था।

इसे जरूर पढ़ें-क्रिकेट की दीवानगी से लेकर फिल्म में एक्टिंग तक, क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर के बारे में ये 10 बातें

सफेद साड़ी पहनना पसंद था खुद किया था खुलासा

यतींद्र मिश्र की लिखी किताब में इस बात का खुलासा खुद लता मंगेशकर जी ने किया था। उनसे जब पूछा गया कि वह सफेद साड़ी क्यों पहनती है? इस सवाल को सुनने के बाद लता मंगेशकर जी जवाब में कहती है कि- ' मुझे रंग पसंद है लेकिन जब मैं रंग बिरंगे कपड़े पहनती हूं तो मुझे अच्छा नहीं लगता इसलिए मैं सफेद रंग की साड़ी पहनती हूं। साथ ही लता मंगेशकर जी यह भी कहती है कि साड़ी जितनी सफेद होती है, मेरा मन उतना ही प्रसन्न हो जाता है।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।