सॉरी कहने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे, लारा दत्ता ने बताए सक्सेसफुल रिलेशनशिप के राज़

मिस यूनिवर्स रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने साल 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की थी। 8 साल बाद भी इन दोनों के बीच का प्यार नया-नया सा लगता है और इसका सबूत लारा के सोशल अकाउंट में कई तस्वीरों में नज़र आता है। 20 जनवरी को बेटी सायरा को जन्म ने इनकी ज़िन्दगी खुशियों से भर दी।
मगर, जैसे मौसम एक जैसे नहीं होते वैसे रिलेशनशिप में भी कभी कभी आंधी तूफ़ान आते है। और ऐसा ही कुछ लारा दत्ता और महेश भूपति के बीच भी होता है। लेकिन, ये तूफ़ान उनके प्यार के बीच नहीं आ पाता या फिर ऐसा कहें कि दोनों इसे आने ही नहीं देते। लारा ने हमें बताए हैं उनके सक्सेसफुल रिलेशनशिप के कुछ ख़ास राज़, आइए जानते हैं-
सॉरी कहने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे
लारा ने बताया कि महेश और उन्हें दोनों को ही घूमने का बड़ा शौक है। लेकिन, इस दौरान कभी कभी उनके बीच झगड़े भी होते हैं। लारा कहती हैं कि हम दोनों ही छोटी छोटी चीज़ों पर नाराज़ नहीं होते मगर, छोटी-छोटी चीज़ें कभी-कभी बड़ी हो जाती हैं और फिर तकलीफ शुरू होती है। लेकिन, हम दोनों जानते हैं कि ये झगड़ा या बहस कुछ ही देर के लिए है। हम एक-दूसरे को तुरंत सॉरी कह देते हैं। और सॉरी सिर्फ एक शब्द नहीं है, यह एक फीलिंग है यह बताने के लिए कि आप सामने वाले की फीलिंग्स की रिस्पेक्ट कर रहे हैं जिसे हर्ट करने पर आपको शर्मिंदगी महसूस हो रही है। सॉरी कहने से अप छोटे नहीं हो जाएंगे। जब मैं सॉरी बोलती हूं तो महेश भी सॉरी बोलने लगते हैं और ऐसा मैं भी करने लगती हूं, जब वो सॉरी कहते हैं।
Read more : फिटनेस, ब्यूटी सर्जरी और बढ़ती उम्र के बारे में जानिये क्या कहना है लारा दत्ता का
ज़िम्मेदारियों को बांट लें, आप दो लोग हैं मिलकर एक काम कर सकते हैं
Read more : अगर आप है वर्किंग मॉम तो लारा दत्ता के बैलेंस्ड पैरिंटिंग टिप्स आपके आ सकते हैं काम
लारा ने हमसे आगे कहा कि पर्सनल और प्रोफेशनल सभी जगहों पर ढेर सारा काम है। महेश इस बात का हमेशा ध्यान रखते हैं कि किसी एक पर ज्यादा लोड न हो। हम एक-दूसरे की पूरी मदद करते है। अभी सायरा बड़ी हो गई हैं मगर जब वो छोटी थीं तो कई बार ऐसा हुआ है कि मैं सो रही होती थी और महेश उनका पूरा ध्यान रखते थे।
लारा ने हमें ये भी बताया कि अपने काम की वजह से महेश हर जगह अवेलेबल नहीं होते तो उनकी कमी मैं पूरी कर देती हूं। अगर कोई काम करना है तो हम एक साथ मिलकर करते हैं और सच में जब हम दोनों मिलकर कुछ करते हैं तो उसका रिजल्ट बहुत अच्छा आता है।
Image Courtesy : Instagram (@larabhupathi)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।