herzindagi
saina nehwal struggle story in hindi

साइना नेहवाल के जन्म पर दादी ने 1 महीने तक क्यों नहीं देखा था चेहरा?

साइना नेहवाल ने भारत को कई बार गौरवान्वित किया है। आज हम आपको यह बताएंगे कि उन्होंने करियर के दौरान किन समस्याओं का सामना किया था। 
Editorial
Updated:- 2023-03-20, 15:15 IST

भारत के खिलाड़ी आज पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हर खेल में देश की बेटियां भी लगातार जीत हासिल कर नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। आज हम आपको देश की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के बारे में बताने वाले हैं। बैडमिंटन कोर्ट में उन्होंने अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को मात दी है। आज साइना जिस मुकाम पर हैं उनके लिए वहां पहुंचना आसान नहीं था। यहां तक की साइना की दादी ने भी जन्म के 1 महीने बाद तक अपनी पोती का चेहरा नहीं देखा था। आइए जानते हैं क्यों।

साइना नेहवाल ने अपनी पूरी जर्नी को 'प्लेइंग टू विन' बायोग्राफी में साझा किया है। इसी पुस्तक में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में किन कठिनाइयों का सामना किया है।

साइना नेहवाल की दादी ने 1 महीने तक नहीं देखा चेहरा

View this post on Instagram

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

सालों पहले लोगों के लिए बेटा और बेटी के बीच बहुत अंतर होता था। साइना नेहवाल की दादी का उनका चेहरा ना देखना भी यही दिखाता है। साइना नेहवाल कहती हैं, "मुझे बहुत आश्चर्य हुआ था जब मुझे बताया गया कि मेरी दादी मेरे जन्म के एक महीने बाद तक मुझसे मिलने नहीं आईं। मैं अपनी बहन चंद्रांशु के सात साल बाद पैदा हुई थी। मेरा पैदा होना उसके जन्म से भी बड़ी निराशा थी। वही साइना के माता-पिता ने उनका साथ दिया और हमेशा आगे बढ़ने में मदद की।

इसे भी पढ़ेंःबैडमिंटन में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाली साइना नेहवाल के बारे में जानें

जानें साइना के बारे में

View this post on Instagram

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। साइना बचपन से ही पिता के कैंपस में बने कोर्ट में खेलती रहती थीं। उन्होंने खूब मेहनत की और फिर भारत का नाम पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया। बता दें कि सानिया ने 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था।

यह विडियो भी देखें

हासिल किए कई अवार्ड

View this post on Instagram

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

साइना नेहवाल ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। साल 2008 में साइना ने विश्व जूनियर बैडमिंटन, 2009 में इंडोनेशियाई ओपन , 2010 में कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतकर रूढ़ियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। साल 2012 के लंदन ओलंपिक में साइना ने अपनी जगह बनाई। 2018 में साइना ने एशियन गेम्स में देश को 36 साल बाद ब्रोंज मेडल भी दिलाया। साइना को अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद खेल रत्न और पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ेंःसोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन फीमेल एथलीट्स यह हैं, देखें लिस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।