जनरेशन गैप पर ये है कहना है काजोल का - मेरी मां ने मुझे बहुत छूट दी थी, मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है

काजोल ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि कैसे वो अपनी मां से बिलकुल अलग है। अब वो भले उनका फ़िल्मी करियर हो या फिर पर्सनल लाइफ!
Updated:- 2018-12-31, 18:00 IST
kajol on mom tanuja and her parenting main

काजोल और उनकी मां तनूजा बॉलीवुड की बेहद उम्दा एक्ट्रेस में से एक है और दोनों ने ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छी तरह मैनेज किया है। लेकिन, फिर भी काजोल को लगता है कि वो अपनी मां के लेवल तक आकर पेरेंटिंग नहीं कर सकतीं। उन्हें लगता है कि उनकी मां की परवरिश और उनकी परवरिश में बहुत अन्तर है और शायद यही जनरेशन गैप है।

काजोल ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि कैसे वो अपनी मां से बिलकुल अलग है। अब वो भले उनका फ़िल्मी करियर हो या फिर पर्सनल लाइफ!

मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी मां के लेवल तक पहुंच सकती हूं

kajol on mom tanuja and her parenting inside

काजोल ने कहा कि मैं मेरी मां से करीब तो थी मगर हमारे बीच कहीं ना कहीं गैप भी था क्योंकि मेरी मां बहुत काम करती थीं और मैंने ज़्यादातर अपना बचपन अपनी नानी और परनानी के साथ ही बिताया है... और फिर मैं बोर्डिंग स्कूल चली गयी, तो मुझे इतना वक़्त नहीं मिला अपनी मां से चिड़ने का या फिर गुस्सा होने का और मेरी मां वैसी थी भी नहीं।

Read more: एडल्ट बच्चों को अपना फैसला उन्हें खुद लेने दें, अपनी सोच को उन पर थोपें नहीं – काजोल

मेरी मां बहुत ही प्रोग्रेसिव थी, बहुत ही ब्रेव थी... मैं कभी उनके लेवल पे नहीं पहुंचूंगी। उनका लेवल कुछ और ही था, कुछ अलग ही था, मैं जो हूं मेरी जो एक्टिंग एबिलिटी हैं, जो पिक्चरें मैंने की है वो इस सोसाइटी के हिसाब से हैं । मम्मी ने जो पिक्चरें की हैं वो उस सोसाइटी के हिसाब से  नहीं थी और उस वक़्त के हिसाब से बहुत... बहुत आगे थी

 

मां होने के नाते काश मुझमें भी मेरी माँ जितनी हिम्मत होती

kajol with daughter naysa

काजोल ने आगे कहा कि मेरे और मां की पेरेंटिंग में बहुत अंतर है। वो हमें पूरी छूट दिया करती थी और मुझे नहीं लगता कि मैं अपने बच्चों को इतनी छूट दे पाती हूं। क्योंकि ये जनरेशन बहुत ही अलग है, इनके बचपन में ही इन्टरनेट आ जाता है। इन्हें सारी इनफार्मेशन चुटकियों में मिल जाती है इसलिए नज़र बनाए रखना बहुत ज़रूरी है।

Read more: अजय और काजोल ने एक-दूसरे को नहीं किया था प्रपोज फिर कैसे शुरू हुई यह लव स्टोरी?

kajol with son yug

मेरे बच्चे घूमा फिर कर मुझसे कहते हैं कि मॉम चिल करो, बहुत हो गया.. हमें थोडा स्पेस दो, ड्रामा बंद करो। मुझे नहीं लगता कि मैं जितना मेरी मां से डरती थी, मेरे बच्चे मुझसे उतना डरते हैं। इस जनरेशन को समझने में थोडा वक़्त लगता है, ये बहुत फ़ास्ट हैं... आप इनकी बात समझेंगे तब तक ये आगे निकल जाते हैं। मुझे नहीं लगता कि ये जनरेशन गैप कभी फिल-अप होगा, लेकिन मैं कोशिश लगातार करती रहती हूं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।