हम में से कई लोग होंगे जो दिल्ली से बाहर रहते होंगे। अगर आप भी दिल्ली से बाहर रहती हैं और दिल्ली जाने की सोच रही है तो उससे पहले हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि हम जानते हैं कि दिल्ली में आप शॉपिंग जरूर करेंगी। इसलिए आज हम आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको दिल्ली में शॉपिंग करते समय जरूर खरीदना चाहिए। अलग-अलग जगहों से लाई गई चीजों के साथ यादें जुड़ी होती हैं ऐसे में वो चीजें लें जो आपके काम आएं।
एम्ब्रॉइड्रेड हैंडबैग
दिल्ली तो शॉपिंग करने की सबसे बेहतरीन जगह है जहां आपको कई सारी मार्केट्स मिल जाएंगी, जहां से आप कई चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। अगर आप दिल्ली जा रही हैं तो वहां के एम्ब्रॉइड्रेड हैंडबैग या फिर क्लच लेना न भूलें। यह सब चीजें बहुत ही मेहनत से बनाई जाती हैं और शिल्पकारों की कला का प्रदर्शन भी इन्हीं में होता है। इन हैंडबैग को कई तरह की चीजों जैसे लेस और मोती से आकर्षक बनाया जाता है जो उनकी पहचान भी है। तो अगर आप दिल्ली जा रही हैं तो इन हस्त निर्मित चीजों को लेना न भूलें।
इसे जरूर पढ़ें- ग्रेटर कैलाश 1 की एम-ब्लॉक मार्केट है लड़कियों के लिए खजाना, जानें क्या-क्या मिलता है यहां
मधुबनी पेंटिंग्स
वैसे तो मधुबनी कला मुख्य रूप से बिहार से आई है लेकिन आज बाजार इतना बढ़ गया है कि आप एक ही जगह पर देशभर के चीजें खरीद सकती हैं। आप दिल्ली से अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए मधुबनी पेंटिंग ले सकती हैं। आप चाहें तो टोकरी या अन्य चीजें भी ले सकती हैं जिनमें मधुबनी कला का प्रदर्शन किया गया हो।
मधुबनी पेंटिंग बनाने के लिए तरह-तरह के रंग और डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से राधा कृष्ण की कहानियों को इस कला के माध्यम से दिखाया जाता है।
मीनाकारी और कुंदन ज्वैलरी
अगर आप अलग-अलग तरह की ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं तो दिल्ली से मीनाकारी और कुंदन ज्वैलरी जरूर खरीदें। आपको दिल्ली की कई मार्केट में इतनी सारी ज्वैलरी दिख जाएंगी कि आप सोच में पड़ जाएंगी की क्या खरीदूं और क्या नहीं। इन मार्केट में आपको फैशनेबल पेंडेंट, कंगन और डिजाइनर अंगूठियां भी मिल जाएंगी। आप जितनी चाहें अपनी पसंद की ज्वैलरी दिल्ली से खरीद सकती हैं।
अचार
आप भारत के किसी भी कोने में चले जाएं लेकिन खाने के साथ अचार जरूर होगा। आप दिल्ली में शॉपिंग करते समय यहां से अचार भी खरीद सकती हैं। आपको आम, नींबू, गाजर, अदरक, लहसुन(जाने कैसे उगाएं लहसुन) और गोभी की तरह कई सारी वैरायटी के अचार मिलेंगे।
आप अपनी और घर के सदस्यों की पसंद के अनुसार कोई भी अचार खरीद सकती हैं। आपको चटपटा, खट्टा, मीठा और खट्टा-मीठा इन चार तरह के टेस्ट के अचार दिल्ली में मिलेंगे। तो इस बार अपनी दिल्ली की शॉपिंग में इन चटपटे और खट्टे-मीठे अचारों को जरूर शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें- गुड़गांव की इस मशहूर मार्केट में मिलेगा किफायती दामों पर हर सामान, आप भी करें एक्सप्लोर
आप दिल्ली की किस मार्केट से शॉपिंग करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।