अगर आप इस साल अपने घर को फूलों के रंग से महकाना चाहती हैं या आपको खूबसूरत रंगोली बनाने का शौक है तो आप ये आसान डिज़ाइन सीख लें। दिवाली के दिन हर किसी को अपना घर सजाना पसंद होता है। कहते हैं घर में जितनी रोशनी होती है और घर जितना खूबसूरत दिखता है उसमें उतनी ही खुशियां माता लक्ष्मी आशीर्वाद के रुप में देती हैं।
अगर आप इस साल माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहती हैं तो अपने घर में रंगोली जरुर बनाएं। रंगोली बनाने के कई फायदे भी हैं लेकिन रंगोली बनाना अगर आपको नहीं आता तो हम अब आपको घर के कोने-कोने को सजाने वाली रंगोली के कुछ आसान डिज़ाइन्स के बारे ें बता रहें हें। रंगोली के ये डिज़ाइन इस साल अगर आप दिवाली पर अपने घर पर बनाएंगी तो आपके घर लक्ष्मी जरुर आएगी।
दिवाली रंगोली- कॉर्नर डिज़ाइन
दिवाली पर आपके घर के कोनों को सजाना भी बेहद जरुरी होता है। कण-कण में भगवान हैं और जहां आस्था और विश्वास होता है वहां खुशियां भी होती है। अगर आप इस साल अपने घर के कोनों को भी सजाना चाहती हैं तो आप इस तरह की रंगोली का डिज़ाइन बना सकती हैं। घर के कमरे का कॉर्नर हो या आपके मेन डोर का कॉर्नर उसे भी आप फूलों से बनी रंगोली दीयों और शो पीस के साथ सजाएं।
दिवाली रंगोली- दरवाज़ा डिज़ाइन
दिवाली के दिन घर की चोखट को भी खास रंगोली से सजाया जाता है। फूलों से या रंगों से आप रंगोली के डिज़ाइन बना सकते हैं। आप इस रंगोली पर मिट्टी के दीये या फिर सुंदर फैंसी दीये कुछ भी लगा सकती हैं। दीये लगाने से आपकी रंगोली और भी सुंदर दिखती है।
दिवाली रंगोली- छत के डिज़ाइन
रंगोली तो घर के दरवाज़ों से लेकर हर कोने और घर की छत्त पर भी बनायी जा सकती है। अगर आप अपने घर की छत को भी सजाना चाहती हैं तो आप इस तरह की रंगोली के डिज़ाइन भी बना सकती हैं। छत में कुछ-कुछ दूरी पर आप फूलों से गोल या चकोर कोई भी आकार देकर उस पर आप सुंदर गमलों में लगे पौधे रख दें इससे आपकी छत्त सुंदर दिखेगी और आपकी रंगोली का ये आइडिया सबको पसंद आएगा। इतना ही नहीं छत पर पटाखे जलाने अगर आप जाएंगी तो आपकी दिवाली पार्टी में रोनक भी आ जाएगी और आपकी दिवाली की पिक्चर्स भी खूबसूरत आएंगी।
Read more: इस दिवाली अपनी बेटी के लिए करें इन योजनाओं में निवेश और संवारें उसका भविष्य
दिवाली रंगोली- टेबल डिज़ाइन
जिन लोगों के घर छोटे हैं या रंगोली बनाने की जगह नहीं है या फिर आपके घर में छोटे बच्चे हैं जो रंगोली बिगाड़ देंते तो आप ऐसे में टेबल के ऊपर भी रंगोली बना सकती हैं। रंगोली का ये डिज़ाइन भी आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
दिवाली रंगोली- तुलसी के पास का डिज़ाइन
रंगो से भी आप सुंदर रंगोली के डिज़ाइन बना सकती हैं। अगर आपको सूखे रंगों से रंगोली बनानी नहीं आती तो आप मार्केट से रंगोली बनाने का सांचा खरीद सकती हैं। ये सांचे कई तरह के डिज़ाइन और साइज़ में आते हैं। वैसे आप एक बार सांचा खरीद लें तो ये आपके सालों साल काम आएगा। दिवाली जैसे शुभ मौके पर तुलसी की पूजा भी कुछ लोग खास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जगाने से सुख समृद्धि आती है ऐसे में आपके घर पर भी तुलसी का पौधा है तो आप उसे इस तरह से सजा सकती हैं। उसके आसपास सुंदर रंगोली जरुर बनाएं और रंगोली के डिज़ाइन और आसपास में दिवाली के दीये भी जगाए।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।