Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:23 AM IST

सैफ से पहले करीना कपूर को इस एक्‍टर पर था क्रश, जानें कौन हैं वो

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर के पहले क्रश के बारे में जान कर आप भी रह जाएंगी हैरान, जानने के लिए पढ़ें ये लेख। 
Updated:- 2019-08-29, 17:13 IST
first affair of kareena kapoor

बॉलीवुड में आइडियल कपल्‍स में से एक करीना कपूर और सैफ अली खान को लोग काफी पसंद करते हैं। कपल के बीच गजब की अंडरस्‍टैंडिंग है। दोनों ही एक दूसरे की काफी रिस्‍पैक्‍ट करते हैं। मगर, जब करीना कपूर से पूछा गया कि उनका पहला क्रश कौन था तब उन्‍होंने न तो सैफ अली खान का नाम लिया और न ही अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का। करीना कपूर ने एक ऐसे एक्‍टर का नाम लिया जो 80 के दशक में टॉप 10 एक्‍टर की लिस्‍ट में शुमरा था। हम बात कर रहे हैं राहुल रॉय की। राहुल रॉय बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के उन एक्‍टर्स में से हैं जिन्‍होंने हमेशा ऑफ बीट फिल्‍में की और उसी से नाम कमाया। उन्‍हीं राहुल रॉय को करीना कपूर आज भी बहुत पसंद करती हैं। मगर, एक वक्‍त था जब करीना कपूर राहुल रॉय की दीवानी थीं। 

 इसे जरूर पढ़ें: बेगम करीना कपूर से लें फैशन टिप्स

first crush of bollywood actresses

इस बात को करीना कपूर ने डांस रियालिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में सभी के सामने तब बताया जब उनसे उनका पहला क्रश पूछा गया। लोगों को उम्‍मीद थी करीना कपूर शाहिद कपूर या सैफ अली खान का नाम लेंगी मगर, ऐसा नहीं हुआ। सो के होस्‍ट करण वाही ने करीना कपूर से यह सवाल किया था। आपको बता दें कि करीना कपूर पहली बार किसी रियालिटी शो में जज की भूमिका निभाने जा रही हैं। इस शो के लिए करीना कपूर काफी एक्‍साइटेड हैं। हालाकि यह शो अभी ऑन एअर नहीं हुआ है। चोटी लगती है बोरिंग, करीना की तरह दें स्टाइलिश लुक

इसे जरूर पढ़ें: नो मेकअप लुक पर ट्रोल हुई करीना कपूर, लोगों ने उम्र को लेकर उड़ाया मजाक

rahul roy movies

मगर, करीना कपूर की कही ये बात काफी वायरल हो रही है। इतना ही नहीं करनी कपूर ने यह भी बताया कि वह राहूल रॉय की इतनी बड़ी फैन थीं कि वह उनकी एक फिल्‍म को 8 बार देखती थीं। गौरतलब है कि करीना कपूर जब बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में आई थीं तब उनका अफेयर शाहिद कपूर से था। उसके बाद करीना कपूर सैफ अली खान के साथ रिलेशनशिप में आ गईं और काफी समय कोर्टशिप पीरियड में रहने के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। करीना कपूर के पतले होने का राज है उनकी ‘Size Zero Diet’

 

दोनों की शादी को 6 साल से भी अधिक हो रहे हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान का एक बेटा भी है। तैमूर के होने के बाद करीना कपूर ने फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ से वापसी भी कर ली है। इतना ही नहीं करीना कपूर एक रेडियो टॉक शो ‘What Women Want’ भी होस्‍ट कर रही हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर से जुड़े इन दिलचस्प सवालों के दीजिए जवाब

 

इतना सब कुद करने के साथ ही करीना कपूर की फिल्‍म ‘गुड न्‍यूज, अंग्रेजी मीडियम और तख्‍त’ भी पाइपलाइन में हैं। करीना कपूर बहुत सारे फैशन शो में भी रैम्‍प वॉक करती नजर आ जाती हैं। इतने सारे काम के बीच अब वह पहली बार किसी रियालिटी शो में जज होंगी। इसी के साथ करीना कपूर टीवी इंडस्‍ट्री से भी जुड़ जाएंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।