Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

#JusticeforAsifa: सोचो रेप के दौरान 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा?

देश चुप है। राजनीति चुप है। लेकिन सोशल मीडिया और बॉलीवुड नहीं। बॉलीवुड ट्वीटर के जरिए आसिफा के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है और राष्ट्रवाद पर सवाल उठा रहा है। 
Updated:- 2018-04-16, 13:10 IST
asifa rape case bollywood celebrity twitter article

देश चुप है, राजनेता चुप हैं, प्रधानमंत्री ने बोल तो दिया है लेकिन कई दिनों की चुप्पी के बाद जिसके कारण लोग और अधिक नाराज हैं। अभी आसिफा और उन्नाव रेप के लिए इंसाफ की मांग की जा रही थी कि तब तक गुजरात में 9 साल की बच्ची के रेप होने की खबर आ गई। इस बच्ची को भी रेप के बाद उसे मार दिया गया। शरीर पर उसके 86 जख्म थे। पोस्टमार्टम से पता चला है कि बच्ची के साथ कम से कम आठ दिनों तो रेप हुआ और उसके बाद उसे बर्बरता पूर्वक मार दिया गया। फिलहाल तक बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। और ज्यादा उम्मीद भी ना रखें क्योंकि जिन मामलों में आरोपी की जानकारी है उन्हें ही पुलिस पकड़ने में नाकाम है। हम बात कर रहे हैं आसिफा केस की... जिनके आरोपी को बचाने के लिए नेता तक आगे आ गए हैं।  

आसिफा के आरोपी के लिए नेता आगे आए

एक तरफ लोग न्याय की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इन आरोपी को राजनेता और इनके परिवार वाले बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। आरोपी की मां कहती हैं कि वह तो मेरठ में था। वहीं भाजपा के दो नेता ने इन आरोपियों को बचाने के लिए हिंदु रक्षा मंच बनाया है। क्योंकि इनका मानना है कि यह हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश है। 

asifa rape case bollywood celebrity twitter inside

खैर इन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। लेकिन आप सोच सकते हैं कि हमारे राजनेता कहां तक जा सकते हैँ। 

इस मामले के बाद कई ऐसे आर्टिकल शेयर किए जा रहे हैं और उनमें आंकड़ा दिया जा रहा है कि फलाने जगह में इतने हिंदु महिलाओं का मु्सलिमों ने रेप किया। क्या सच में? 

हद है। रेप में भी हिंदु-मुस्लिम। 

जिस बच्ची को यह नहीं मालूम की उसका दायां हाथ कौन सा है और बायां हाथ कौन सा... उसे हिंदु-मुस्लिम के बारे में क्या मालूम होगा। 

रेप के दौरान क्या सोच रही होगी बच्ची?

ऐसे में जरा अंदाजा लगाएं कि वह बच्ची रेप के दौरान क्या सोच रही होगी? यह सवाल बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर पूछा है और यह बहुत ही जरूरी सवाल है। एक आठ साल की बच्ची जो अभी कुछ जानती भी नहीं थी उसके साथ कई दिनों तो कई लोगों ने रेप किया वह भी ... देवस्थल में। 

अतुल्नीय भारत !!

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, सोचिये, एक 8 साल की बच्ची के दिमाग़ में क्या चल रहा होगा जब उसे नशे की दवाई दी जा रही होगी, बांधकर रखा गया होगा, गैंगरेप किया जा रहा होगा और फिर मार दिया गया होगा। अगर आपको इसमें से कुछ भी महसूस नहीं होता, तो आप इंसान नहीं है। अगर आप आसिफ़ा के लिए न्याय की मांग नहीं कर सकते, तो आप कुछ भी नहीं है। 

कैसा राष्ट्रवाद?

सोनम कपूर ने ट्वीट किया है कि मुझे फ़र्ज़ी राष्ट्रवादी, फ़र्ज़ी हिन्दुओं को देखकर शर्म आ रही है। यक़ीन नहीं होता ये हमारे देश में हो रहा है। 

इसके अलावा सोनम ने एक और ट्वीट किया और अपने हिंदुस्तानी होने पर शर्म जताई। 8 साल की लड़की का देव-स्थान में रेप हुआ। Ashamed. #JusticeForOurChild

चुप्पी साधने से अच्छा है खड़े होना

रितेश दशमुख ने ट्वीट किया है कि 8 साल की एक बच्ची को बेहोशी की दवा देकर रेप किया गया और मार दिया गया। एक दूसरी लड़की न्याय के लिए लड़ रही है और उसके पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। हम या तो चुप रह सकते हैं या आवाज़ उठा सकते हैं। 'चुप्पी साधकर बैठ जाने से बेहतर है, जो सही है उसके लिए खड़े होना।'

वोट ना करना

टिस्का चोपड़ा ने अब वोट ना करने का फैसला किया है। टिस्का चोपड़ा ने कहा,"उन्नाव और कठुआ के बारे में पढ़कर बहुत तकलीफ़ पहुंची है। सरकार का इस पर क्या रवैया होगा यह असली परीक्षा है। अगर कोई एक्शन नहीं लिया जाता तो कम से कम मैं तो उन्हें वोट नहीं करूंगी।" 

कल्कि कोचलिन और मनोज बाजपेयी ने भी ट्वीट कर आसिफा के लिए इंसाफ मांगा। 

करीना कपूर ने भी आसिफा के लिए न्याय की मां की जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। 

 

I am Hindustan. I am Ashamed. #JusticeForOurChild 8 years old. Gangraped. Murdered. In ‘Devi’-sthaan temple. #Kathua #Unnao #IndiaAgainstRape @poonamdamania @nainas89

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) onApr 14, 2018 at 7:15am PDT

और कितनी बच्चियां?

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विट किया, "रोजनीति और धर्म के चक्कर में आसिफा की तरह और कितनी बच्चियां सेक्रीफाइज़ की जाएंगी। हमलोग के जगने से पहले और कितने बच्चे इस तरह के दिल दहला देने वाले क्राइम के शिकार होंगे। यह सही और कड़ा एक्शन लेने का समय है। हम पर इंसानियत और आसिफा का कर्ज है। #justiceforAsifa." 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।