
Latest Krishna Bhakti Song: जन्माष्टमी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 26 अगस्त, दिन सोमवार को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके लिए देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना का विधान है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भक्त भजन सुनना भी खूब पसंद करते हैं। भी उन्हें प्रसन्न किया जाता है। चलिए हम आपको श्रीकृष्ण के गानों की कुछ ऐसे लिस्ट बताते हैं, जिससे आपके अंदर त्योहार का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही, यह आपको कृष्ण भक्ति में भी लीन कर सकता है।
कृष्ण भक्ति में लीन होने के लिए 'कौन कहता है भगवान आते नहीं' गाना आप सुन सकते हैं। इसके बोल इतने अच्छे हैं कि आपको बार-बार सुनने का मन करेगा। इस गाने की बोल शुरुआत में 'अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम' से होती है। आप इस भक्ति सॉन्ग के साथ जन्माष्टमी को धूमधाम से सेलिब्रेट कर सकते हैं।
इस गाने की लिरिक्स इतनी अच्छी है कि आपका एक बार में दिल नहीं भरेगा। खासकर इस सॉन्ग को अगर आप जया किशोरी जी के आवाज में सुनते हैं, तो आपको और भी ज्यादा आनंद आएगा। इसे आप पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के पास बैठकर गा भी सकते हैं।
कृष्ण के भक्ति सॉन्ग की लिस्ट में 'मनिहारी का भेस बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया' काफी पुराना गाना है, जिसे आज भी लोग उतने ही चाव से सुनते हैं। यह गाना कृष्णा की लीला के ऊपर गाया गया है। आप जन्माष्टमी के दिन इसे घर की स्पीकर में बजाकर सुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जानें तिथि-शुभ मुहूर्त और इसके इतिहास की खास बातें
श्रीकृष्ण की छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल गाने को आपने बचपन में भी जरूर सुना होगा। यह गाना कृष्ण जी के बचपन की हरकतों की व्याख्या करता है। अपने घरों में जन्माष्टमी के मौके पर आप इसे बजा कर सुन सकते हैं। आंख बंद करके ध्यान से अगर इस गाने को सुनेंगे तो आप कृष्ण जी को करीब से महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर हमेशा क्यों लगा होता है मोर पंख?

जया किशोरी जी के आवाज में भगवान श्री कृष्ण की 'सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया' गाना भी आपको भक्ति में लीन कर देगा। इस गाने में खासकर भगवान श्री कृष्ण की सुंदरता का वर्णन और उनकी तारीफ की गई है।
इसे भी पढ़ें- श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अपने लाल को दें ये खूबसूरत नाम, बेहद खास है इनका अर्थ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।