ईशा अंबानी की शादी में करोड़ों खर्च, सिर्फ बियोंसे की फीस में हो जातीं निकयंका जैसी तीन शादियां

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग में बियोंसे ने परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपये से ज्यादा लिए, जिसमें निकयंका जैसी तीन-तीन ग्रेंड शादियां हो जातीं।
Updated:- 2018-12-12, 15:57 IST
isha ambani anand piramal wedding cost  million dollor main

आपने अक्सर दोस्तों को कहते सुना होगा कि अगर मैं अंबानी के खानदान से होता तो इतना महंगा सामान जरूर खरीद लेता या शायद आपने खुद भी कभी ऐसा कहा हो। यह कहना भी बनता है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की ग्रैंड शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जरा सोचिए, जिस शादी में बियोंसे को परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाए और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन मेहमान के तौर पर आए हों, वह कितनी खास होगी। सिर्फ अंबानी परिवार के लिए ही यह संभव है। 

अकेले बियोंसे को दी गई फीस में निकयंका जैसी तीन शादियां हो जातीं

isha ambani anand piramal wedding cost  million dollor inside

बियोंसे एक परफॉर्मेंस के लिए लगभग दो मिलियन डॉलर चार्ज करती हैं, जो कि लगभग 15 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है। सूत्रों के मुताबिक इस शादी में बियोंसे ने 15 करोड़ से कुछ ज्यादा की रकम ली है। अगर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हाल में हुई सबसे भव्य शादी से इसकी तुलना करें तो तीन दिन की फेस्टिविटीज का खर्च 4.5 करोड़ के आसपास बैठता है। यानी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग में बियोंसे को जितनी फीस परफॉर्म करने के लिए दी गई, उतनी रकम में निक और प्रियंका जैसी तीन शादियां हो सकती थीं। 

बॉलीवुड के दिग्गजों बने बैकग्राउंड आर्टिस्ट

देश के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट और दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने बचपन के दोस्त और मंगेतर आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उनकी शादी के सभी फंक्शन्स बेहद भव्य तरीके से हो रहे हैं। पूजा के लिए बेहतरीन सेट, फ्लोटिंग स्टेज, बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों को बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स के तौर पर परफॉर्म करते हुए देखना और उदयपुर में होने वाली प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए पूरे बॉलीवुड का उदयपुर में जमावड़ा लगा देना, यह कोई छोटी बात नहीं है। बात जब शादी जैसे लाइफ टाइम ईवेंट की आती है, तो अंबानी परिवार से बढ़कर शायद ही कोई और हो। 

Read more : ईशा अंबानी को प्री ब्राइडल ब्यूटी टिप्स देने वाला मेकअप आर्टिस्ट कितने पैसे चार्ज करता है

isha ambani anand piramal wedding cost  million dollor inside

प्री-वेडिंग में खर्च हुए 70 करोड़ 

ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी 7 दिसंबर, 2018 से शुरू हुई थी, जब उनके स्टाइलिस्ट्स और ग्लैमर की दुनिया की बड़ी शख्सीयतों का आना शुरू हो गया था। एक हफ्ते से ज्यादा समय तक चलीं इन फेस्टिविटीज में कितनी रकम खर्च हुई होगी, क्या इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंबानी परिवार की शादी में किस तरह करोड़ा के वारे-न्यारे हुए। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस फैमिली ने अब तक 15 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जो कि लगभग 70 करोड़ रुपये हो जाते हैं। शादी में करोड़ों का खर्च सुनकर आप काफी हैरानी हो सकती हैं, लेकिन अपना दिल संभाल कर रखिए। 

Read more : अंबानी की मेहमान नवाज़ी: ईशा की शादी के लिए बुक हुए 200 चार्टड प्लेन, लग्ज़री कारें और उदयपुर के सारे फाइव स्टार होटल

isha ambani anand piramal wedding cost  million dollor inside

मेहमानों की खातिरदारी में खूब बहाया पैसा

अंबानी परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि मेहमानों की खातिरदारी में कोई कोर-कसर ना रह जाए। इस शादी में होने वाले एक्स्ट्रावेगेंजा की बात करें तो 40 चार्टेट फ्लाइट्स इस शादी के लिए मेहमानों को लेकर आईं। अंबानी और पीरामल परिवार ने अपने दोस्तों और मेहमानों के लिए उदयपुर में प्री वेडिंग के लिए सभी स्टार होटेल्स को बुक कर दिया थे। प्री-वेडिंग सेरेमनी में मेहमानों की सेवा में जगुआर, पोर्श, मर्सिडीज, ऑडीज और बीएमडब्ल्यू लगा दी गई थीं। इसके बाद फैमिली और फ्रेंड्स का पूरा ग्रुप वापस मुंबई रवाना हुआ एंटीलिया के लिए, जहां ईशा अंबानी की शादी होनी है। 

Read more : Priyanka-Nick Sangeet: नीता अंबानी को बड़ी से ज्यादा प्यारी है छोटी बहू, प्रियंका के संगीत में कुछ इस अंदाज में दिखे दोनों

भव्य तरीके से सजाया गया है एंटीलिया

isha ambani anand piramal wedding cost  million

27 मंजिली एंटीलिया, जहां ईशा अंबानी अपने परिवार के साथ रहती हैं, बकिंघम पैलेस के बाद मुंबई की दूसरी सबसे महंगी प्रॉपर्टी मानी जाती है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पीरामल परिवार ने अपनी बहू और बेटे के लिए वर्ली में सी-फेसिंग बंगला गिफ्ट में दिया है। माना जा रहा है कि शादी के बाद ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ यहीं शिफ्ट हो जाएंगी। 

 

अन्न सेवा से लेकर स्वदेश बाजार तक ग्रेंड तैयारियां

अंबानी परिवार ने 7-10 दिसंबर को उदयपुर में 'अन्न सेवा' में 5100 लोगों को तीन वक्त का खाना खिलाया। सिर्फ यही नहीं, अंबानी परिवार ने स्वदेश बाजार भी सेटअप किया, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से 108 ट्रडीशनल इंडियन क्राफ्ट और आर्ट फॉर्म देसी और विदेशी मेहमानों को दिखाई गईं। इस तरह से अंबानी परिवार ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को एस्टेबलिश करने का प्रयास किया।

Image Courtesy : Instagram (@ambani.isha)

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।