Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

क्या सर्दियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना सही होता है?

क्या आप भी सर्दियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करती हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल।
Updated:- 2022-12-14, 07:00 IST
Disadvantages of copper utensils

कई लोग ठंड के दिनों में भी तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। तांबे के बर्तन में लोग खाना बनाने से लेकर खाना भी खाते हैं। ऐसे में अगर आप भी तांबे की बर्तन का इस्तेमाल रोजाना की जीवन में करती हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। वहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि तांबे की बर्तन का इस्तेमाल ठंड के दिनों में करना चाहिए या नहीं?

पुराने जमाने के लोग अक्सर तांबे के बर्तन का इस्तेमाल किया करते थे। वहीं आज कल के लोग भी अपने हेल्थ पर काफी ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में वह भी तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कई लोग का यह सवाल होता है कि क्या तांबे के बर्तन का इस्तेमाल ठंड के दिनों में करना चाहिए? बता दे कि गर्मी के दिनों में इसका इस्तेमाल हम कई तरीके से करते हैं इसमें आसानी से हमारा पानी भी ठंडा रह जाता है। वहीं बात अगर ठंड के दिनों की करें तो ठंड के दिनों में इसके इस्तेमाल से हमें बचना चाहिए।

ठंड में क्यों ना करे तांबे के बर्तन का इस्तेमाल

Is copper water good for cold

बता दे कि अगर आप ठंड के दिनों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करती हैं तो आप बीमार भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के दिनों में तांबे के बर्तन में पानी ज्यादा ठंडा हो जाता है। जिसे पीने से आप बीमार हो सकते हैं। ऐसा आपको नही करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-सर्दियों में तांबे के लोटे में रखा पानी पिएं, मिलेंगे ये गजब के फायदे

गर्म पानी के कारण हो सकती है दिक्कत

तांबे के बर्तन में गर्म पानी काफी ज्यादा गर्म हो जाता है। ऐसे में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तांबे के बर्तन काफी भारी भी होता है। अगर आप पानी गर्म करती हैं तो आपको उसे उतारने और एक बर्तन से दूसरे बर्तन में निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह भी वजह है जिसके कारण लोगों को ठंड के दिनों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल?

तांबे की बर्तन का साफ करना हो सकता है मुश्किल

तांबे के बर्तन भारी होने के साथ ही काफी गंदा भी हो जाता है। ठंड के दिनों में इसे साफ करना काफी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में ठंड के दिनों में तांबे की बर्तन की सफाई करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाती हैं। इसे साफ करने के लिए आपको मिट्टी और जुना की जरूरत होती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।