Yoga Day Quotes & Messages 2025: 'कीजिए योग, दूर रहेंगे सारे रोग'... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनों को भेजें ये कोट्स और मैसेज

Yoga Day Messages 2025: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर अगर आप अपनों को योग की अहमियत बताना चाहते हैं, योग से कैसे निरोगी रह सकते हैं इस बारे में जागरूक करना चाहते हैं, तो इन कोट्स की मदद ले सकते हैं। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-21, 05:02 IST
Happy Yoga Day Quotes 2025

कहते हैं कि निरोगी काया सबसे बड़ा सुख होती है। बात पूरी तरह से सच भी है। बात अगर निरोगी रहने की है, तो इसके लिए आपको योग से दोस्ती करनी चाहिए। मेंटल हेल्थ से लेकर फिजिकल हेल्थ को सुधारने तक, योग के अनेक फायदे हैं। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हम सभी अपने रूटीन में अगर योग को शामिल कर लें, तो न केवल रोग हमसे दूर रहेंगे बल्कि हम और ज्यादा एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। योग दिवस पर अगर आप अपनों को योग का महत्व बताते हुए कुछ मैसेजेस भेजना चाहते हैं, तो हम यहां आपके लिए कुछ खास कोट्स लेकर आए हैं।

अंतराष्ट्रीययोग दिवस कोट्स 2025 (International Yoga Day Quotes 2025)

international yoga day quotes

आसन, प्राणायाम और ध्यान,
योग से मिले आत्मज्ञान।
स्वस्थ रहे काया, शांत रहे मन,
योग से बने सुंदर जीवन।

योग है जीवन का आधार,
यह देता है सुख-शांति अपार।
शरीर स्वस्थ, मन रहे शांत,
जीवन हो खुशियों से आबाद।

श्वासों में है जीवन का सार,
योग से मिलता है सच्चा प्यार।
रोग दूर हो, जीवन हो निरोगी,
खुशियों से भरे हर जोगी।
Happy Yoga Day 2025

योग को बनाओ जीवन का आधार
जीवन में आएगी खुशियों की बहार
दूर रहेंगे रोग और चेहरे पर आएगी दमक
मन रहेगा शांत और जीवन जाएगा चमक
योग दिवस की शुभकामनाएं।

योग दिवस मैसेज (Yoga Day Message in Hindi)

international yoga day messages

जीवन का आधार है योग
सुख और स्वस्थ रहने का सार है योग
योग करने से शरीर होगा चुस्त-दुरुस्त
रोजाना करो योग और रहो तंदरुस्त
योग दिवस की शुभकामनाएं।

तन नहीं मन को भी खुशी देता है योग
दूर कर देता है न जाने कितने ही रोग
आओ इस योग दिवस हम मिलकर करें यह तय
योग करने का सच्चे दिल से करें निश्चय
योग दिवस की शुभकामनाएं।

रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत
नियमित योग करने की डालें आदत
योग दिवस की शुभकामनाएं!

योग मन को शान्त रखने का एक अभ्यास है - महर्षि पतंजलि

योग मन के दुखो की समाप्ति है - महर्षि पतंजलि

यह भी देखें-हर साल 21 जून को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानिए इसका रोचक इतिहास और इस साल की थीम

योग डेस्लोगन (Yoga Day Slogans 2025)

yoga day slogans

योग को रूटीन का हिस्सा बनाएं
स्वस्थ मन और स्वस्थ तन के साथ जीवन बिताएं

तन और मन को स्वस्थ बनाएं
हेल्दी रहने के लिए योग अपनाएं
Happy Yoga Day 2025

योग है जीवन का आधार
योग है सेहत का सार
योग बनाता है जीवन को सरल
इसमें छिपा है कई मुश्किलों का हल
Happy Yoga Day 2025

आओ हम सब मिलकर योग को अपनाएं
खुद भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी निरोगी बनाएं

"योग करो, निरोग रहो।" योग जीवन का आधार है। आज का इस बदलते दौर में योग जीवन की एक जरूरत बन चुका है। आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें योग के समृद्ध इतिहास और हमारे जीवन में इसके महत्वपूर्ण प्रभावों को समझने का अवसर देता है। योग, भारत की एक प्राचीन कला और विज्ञान है, जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है। इसकी जड़ें सिंधु घाटी सभ्यता तक फैली हुई हैं, जहां योग मुद्राएं और प्रतीक मिले हैं। ऋग्वेद जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी योग के शुरुआती उल्लेख मिलते हैं। महर्षि पतंजलि द्वारा रचित 'योग सूत्र' को योग दर्शन का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है, जिसने योग को एक व्यवस्थित रूप दिया। आज से हम सभी मिलकर प्रण लेते हैं कि हम रोज योग करेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP