Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

#MosqueMeToo: वर्किंग प्लेस के बाद मस्जिदों में हुए यौन शौषण के खिलाफ शुरू हुई मुहिम

अब वर्क प्लेस पर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद धार्मिक स्थलों में हुई घटनाओं के पोल खुलने की बारी है। #MosqueMeToo कैम्पेन के तहत महिलाए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की पोल खुल रही है। 
Updated:- 2018-02-15, 17:10 IST
Incidents of Sexual Harassment Occurring in Religious Places main

वर्क प्लेस पर यौन शोषण की घटनाओं के अनुभव शेयर करने के बाद दुनियाभर में लड़कियां धार्मिक स्थलों में होने वाले यौन शोषण की घटनाएं शेयर कर रही हैं। पिछले साल #MeToo के जरिये दुनिया की कई महिलाओं ने अपने साथ हुए वर्षों पुराने यौन शोषण की घटनाओं को शेयर किया था। लेकिन अब महिलाओं ने धार्मिक स्थलों में हुए यौन शोषण की घटनाओं के अनुभवों को शेयर करना शुरू किया है। इस ट्रेंड को #MosqueMeToo नाम दिया गया है। 

#MeToo कर रहा था ट्रेंड

पिछले दिनों वर्किंग प्लेस पर sexual harassment की शिकायत के लिए #MeToo कैम्पेन चलाया गया था। इस कैम्पेन के जरिये कई महिलाओं ने अब तक अपने साथ हुए सालों पहले यौन शोषण की घटनाओं को शेयर किया है। जिसका शिकार हॉलीवुड के भगवान कहे जाने वाले Harvey Weinstein तक हो चुके हैं और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र भी।

अब मुस्लिम महिलाओं ने वर्किंग प्लेज़ के साथ अपने साथ मस्जिद में हुए यौन शोषण की घटनाओं को शेयर किया है। इस कैम्पेन का नाम #MosqueMeToo है जो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #MeToo कैम्पेन के तहत ही चलाया गया है। इस कैम्पेन में मुस्लिम महिलाएं अपने साथ हुए हज यात्रा और मस्जिदों में हुए घटनाओं को शेयर कर रही हैं। 

Incidents of Sexual Harassment Occurring in Religious Places inside

अमेरिकी पत्रकार ने शुरू किया ये कैम्पेन

ये कैम्पेन एक अमेरिकी पत्रकार ने शुरू किया है। इस कैंपन में उन महिलाओं ने अपने साथ हुए धार्मिक स्थलों की छेड़छाड़ की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई है। ये अमेरिकी पत्रकार वर्ष 2013 में हज के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हुई थीं। इसी घटना के अनुभव को शेयर करते हुए #MosqueMeToo ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद हजारों महिलाएं #MosqueMeToo के नाम पर ट्वीट कर चुकी हैं। इस हैशटैग के साथ वे महिलाएं आवाज उठा रही हैं जो धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च जैसे स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना का शिकार हुई हैं।

अमेरिकी पत्रकार के ट्वीट के बाद जिस महिला ने अपना पहला ट्वीट किया है वो काफी हैरान करने वाला है। उसने ट्वीट किया है, ‘हम इसा की नमाज अदा करने के बाद काबा का तवाफ कर रहे थे और मेरे साथ वो हुआ जो मैंने ख्वाब में भी नहीं सोचा था। तीसरे तवाफ के दौरान मैंने पाया कि मेरे कमर पर किसी का हाथ है। मैंने ये मानकर इसे पूरी तरह से अनदेखा कर दिया कि ये गलती से हो सकता है, लेकिन जब ये दोबारा और तीसरी बार हुआ तो इसने मुझे परेशान कर दिया, मैं पूरी तरह से हैरान थी कि आखिर ये हो क्या रहा है, लेकिन हद तब हो गई जब वो हाथ मेरे कमर से नीचे जाने लगा।

ऐसे ही कई सारे ट्वीट महिलाएं कर रही हैं। जिसके बाद ये भी सिद्ध हो जाता है कि घर और वर्क प्लेज़ के बाद भगवान और अल्लाह की जगह भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।