बिना कोचिंग के आईएएस मुस्कान डागर ने ऐसे क्रैक किया UPSC एग्जाम, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

हर साल कई लोग यूपीएससी परीक्षा देते हैं, लेकिन कुछ लोग ही इस परीक्षा को पास कर पाते हैं और अपने सपने को पूरा कर पाते हैं। हरियाणा के झज्जर के सेहलंगा गांव की मुस्कान डागर ने बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा को पास किया और सभी को यह साबित करके दिखाया कि मेहनत और लगन से आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। चलिए उनकी इंस्पिरेशनल जर्नी के बारे में जानते हैं।
आईएएस मुस्कान डागर ने कहां से पूरी की है पढ़ाई?
मुस्कान डागर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीएससी में ग्रेजुएशन पूरी की है। मुस्कान ने पिछले साल जब यूपीएससी परीक्षा दी थी तो उन्हें 474 रैंक हासिल हुई थी, लेकिन मुस्कान का सपना था कि यूपीएससी में उनकी रैंक में सुधार हो और इसी को लेकर उन्होंने इस साल और अधिक मेहनत की। और देश भर में 72वों रैंक हासिल की।
इसे भी पढ़ें-IAS अफसर सर्जना यादव ने नौकरी के साथ ऐसे की यूपीएससी की तैयारी, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
आईएएस मुस्कान डागरने कैसे की यूपीएससी की तैयारी?
मुस्कान ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सिर्फ चार माह के लिए कोचिंग ज्वाइन की थी लेकिन उसके बाद उन्होंने कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के घंटे वह उस हमेशा एक तरह से फिक्स नहीं करती थी यानी कि अगर उनका एग्जाम नजदीक है तो वह अपने पढ़ाई के घंटे बढ़ा देती थी। मुस्कान ज्यादातर आठ से दस घंटे की पढ़ाई करती थी।(स्कूल के दौरान फेल हुए ये बच्चे बड़े होकर कैसे बन गए IAS?)
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार की तरह से उन्हें बहुत अधिक सपोर्ट मिला था और यूपीएससी एग्जाम को दोबारा देने की प्रेरणा भी उन्हें अपने परिवार वालों से मिली थी।
इसे भी पढ़ें- IAS Ruveda Salam: बंदूकों के खौफ में बिताया बचपन फिर ऐसे बनी कश्मीर की पहली महिला IPS डॉ. रुवेदा सलाम
मुस्कान ने एक मीडिया इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने एनसीआरटी, लक्ष्मीकांत और कुछ बेसिक बुक्स की मदद से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई भी छात्र अपने सपने को पूरा करने के लिए सही दिशा और गाइडेंस का सहारा लेता है तो वह सक्सेसफुल होता है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।