
दुनिया में मां का रिश्ता सभी बच्चों के लिए खास और प्यारा होता है। ऐसा एक भी दिन नहीं बितता जब हम अपनी मां को याद न करते हों। वैसे तो हर दिन हम अपनी मां को प्यार जताते हैं। लेकिन इन्हें खास तरीके से सम्मानित करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है। मां एक ऐसा शब्द है जो किसी भी नन्हें शिशु के उच्चारण के लिए सबसे सरल है। इसलिए जब वे बोलना सिखते हैं तो उनके जुबान से पहला शब्द मां निकलता है और शायद इसीलिए भी बच्चे पानी को मम कहते हैं।

मां और बच्चे के बीच का रिश्ता सबसे अनोखा और अटूट होता है। कहा जाता है कि दुनिया में हर रिश्ता दोबारा बनाया जा सकता है, लेकिन खून का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जिसे आप खरीद या बना नहीं सकते। बच्चे और मां के बीच का रिश्ता बहुत ही खूबसूरती से बनता है। मां और बच्चे का रिश्ता इसलिए भी अनोखा होता है क्योंकि मां अपनी संतान को 9 महीने तक अपने पेट में रखती हैं। मातृत्व और प्यार से बच्चे को अपनी कोख में पालती है, शायद इसलिए भी किसी बच्चे को उसकी मां से अधिक प्यार कोई और नहीं कर सकता।
इंसानों के अलावा जानवरों में भी मां और बच्चे का रिश्ता अनोखा होता है। तभी तो बच्चे के अलावा बछड़े भी अपनी मां को आवाज लगाते हैं तो अम्मा या मां पुकारते हैं। मां एक अनोखा शब्द है जिसे अलग अलग भाषा में अलग अलग तरीके से पुकारा जाता है। मदर्स डे के इस खास अवसर पर आइए जानते हैं भारत के अलग-अलग राज्यों में मां शब्द को कैसे संबोधित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सिंगल मॉम से सीखें पेरेंटिंग टिप्स
भारत के विभिन्न राज्यों में इन तरीके से मां कहा जाता है। मां काफी सरल और सहज शब्द है जिसे अलग-अलग बोलचाल की भाषा में अलग तरीके से उच्चारित और संबोधित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: मदर्स डे के मौके पर मां को दे ये प्यार भरे गिफ्ट्स
यदि आपके बोलचाल की भाषा में मां को अलग तरीके से पुकारा जाता है तो आप हमें कमेंट कर बताएं। यदि यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही इंट्रेस्टिंग आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।