White Shoes Cleaning Hacks: सफेद जूते किसी भी आउटफिट के साथ आपको अच्छा लुक दे सकते हैं। लेकिन इनके साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि यह गंदे बहुत जल्दी हो जाते हैं। गंदे सफेद जूते आपका पूरा लुक खराब कर सकते हैं और आपकी इमेज पर भी दाग लगा सकते हैं। सफेद जूतों को साफ रखना एक मुश्किल काम है। खासकर, बच्चों के सफेद जूते बहुत आसानी से गंदे हो जाते हैं। अक्सर लोग जूतों को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप अपने घर में मौजूद एक चीज से बड़ी आसानी से सफेद जूतों को साफ कर सकती हैं, तो क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगी? जी हां, यहां हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बता रहे हैं। इसकी मदद से आप बिना मेहनत और पैसे खर्च किए अपने सफेद जूतों को चमका सकती हैं।
गंदे सफेद जूतों को साफ करने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर की मदद ले सकती हैं। नेल पेंट सिर्फ नेल पॉलिश को हटाने के काम नहीं आता है बल्कि इसकी मदद से आप गंदे स्विच बोर्ड और जूते भी साफ कर सकती हैं। सफेद जूतों को साफ करने के कई हैक हैं, जिनमें यह एक आसान तरीका है। नेल पेंट रिमूवर को एक रूई की मदद से पूरे जूते पर लगा लें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अच्छे से साबुन और पानी से धो लें। आपके जूतों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी साफ हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गंदे से गंदा व्हाइट स्नीकर हो जाएगा साफ, फॉलो करें ये टिप्स
गंदे सफेद जूतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट (टूथपेस्ट क्लीनिंग हैक्स) भी आपके काम आ सकता है। इसके लिए आप किसी ब्रश की मदद से जूतों पर टूथपेस्ट लगाएं और उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब यह पेस्ट सूख जाएं तो इस पर हल्का सा पानी डालकर इसे अच्छे से घिसे और फिर धो लें। आपके जूते एकदम चमकने लगेंगे। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इसके लिए आपको जेली वाले या फिर आयुर्वेदिक टूथपेस्ट नहीं, बल्कि बेसिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- Society DIY: गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को साफ कर सकती है घर में रखी यह 1 चीज
सफेद जूतों को साफ करने के यह हैक आपको कैसे लगे, हमें जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।