गंदे से गंदा टॉयलेट भी साफ कर देगा ये घरेलू नुस्खा, बस डिटर्जेंट में मिलाएं ये 3 चीजें और देखें जादू

घर की साफ-सफाई के साथ-साथ बाथरूम और टॉयलेट सीट की सफाई करना भी बेहद जरूरी होता है। यह न सिर्फ आपके घर को सा- सुथरा दिखाने में मदद करता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी टॉयलेट क्लीन रखना बहुत जरूरी है। कई बार टॉयलेट में गंदगी इस कदर चिपक जाती है कि इसमें से बदबू आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कम से कम एक बार अपने घर के टॉयलेट की सफाई जरूर करें। अगर आपका टॉयलेट भी गंदा हो गया है और क्लीनर के इस्तेमाल के बाद भी इसके दाग नहीं जा रहे हैं तो आपको यहां बताए गए घरेलू नुस्खा को आजमा कर अवश्य देखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम टॉयलेट साफ करने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें डिटर्जेंट का इस्तेमाल के साथ घर में मौजूद 3 ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो टॉयलेट को फटाफट चमकाने में काम आएगा। तो चलिए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- घर में Toilet Cleaner हो गया है खत्म? बिना खर्च किए इन चीजों से चमकाएं अपना टॉयलेट
टॉयलेट डिटर्जेंट के साथ मिलाएं ये तीन चीजें

टॉयलेट सीट पर लगे चिपचिपे दाग और पीलेपन को साफ करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप मार्केट से क्लीनर खरीद कर लाएं। आप होममेड टॉयलेट क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर में मौजूद डिटर्जेंट के साथ नमक, नींबू, और इनो मिलाना है। फिर, इसे अच्छी तरह मिलाकर एक क्लीनर तैयार कर लेना है। अब, इसको आप टॉयलेट साफ करने में इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 3 तरीकों से फिटकरी का इस्तेमाल करके साफ कर सकते हैं गंदे इंडियन टॉयलेट
होममेड क्लीनर से कैसे साफ करें टॉयलेट?
- सबसे पहले अपने टॉयलेट में 1 से 2 मग पानी डालकर उसे गिला कर लें।
- इसके बाद, तैयार किए गए क्लीनर को टॉयलेट पर डालें।
- इसे ऐसे ही 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद, ब्रश की मदद से टॉयलेट सीट को अच्छी तरह रगड़ें।
- आप देखेगा कि टॉयलेट का पिलापन धीरे-धीरे छूट रहा है।
- बस ऐसे ही ब्रश से आपको तब तक रगड़ना है, जब तक टॉयलेट पर लगे दाग गायब ना हो जाएं।
- अंत में, आधा बाल्टि पानी लेकर टॉयलेट की सीट पर डाल दें।
- इससे आपका टॉयलेट एकदम चकाचक हो जाएगा और बीमारियों का खटरा भी टल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- एक या दो नहीं.. गंदे Toilet को चकाचक बनाने के लिए फॉलो करें ये 3 Easy Tips
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।