Toilet Seat Cleaning Tips: जिद्दी दागों ने टॉयलेट सीट न छोड़ने की खा रखी है कसम? अपनाएं 15 रुपये वाला यह 1 जुगाड़

Toilet Seat Saaf Karne Ka Aasan Tarika: हाय क्या आप कभी अपने बाथरुम के टॉयलेट सीट की सफाई नहीं करती है, अगर कोई घर आया मेहमान यह बोल दें, न केवल शर्मिंदगी महसूस होती है बल्कि बुरा भी लगता है। यह स्थिति न आए, इसके लिए हम सभी हफ्ते में एक से दो बार टॉयलेट सीट की सफाई जरूर करते हैं। लेकिन कई बार इस जमा हुए पी और यूरिन के दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं, कि लाख कोशिशों के बाद भी साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। अब ऐसे में अक्सर लोग बजार में मिलने वाला केमिकल क्लीनर खरीद कर लाते हैं, जो दागों की छुट्टी कर दें। कहने को केमिकल क्लीनर जिद्दी से जिद्दी दागों को हटा देते हैं। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करती हैं, तो सीट की नेचुरल चमक कब गायब हो जाती है। पता नहीं चलती हैं। इसमें अक्सर लोग घरेलू तरीके या कम केमिकल वाला प्रोडक्ट खरीदकर लाते हैं।
अगर आपके टॉयलेट सीट पर लगे दाग इसकी सफाई पर उंगली उठाता है, तो इस लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल 15 रुपये खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।
टॉयलेट सीट पर जमा दागों को हटाने का 15 रुपये वाला नुस्खा
टॉयलेट सीट को अगर समय-समय साफ न किया जाए, न केवल सीट का रंग बदल जाता बल्कि देखने में भी खराब लगती हैं। साथ ही बदबू की समस्या भी बहुत आती है। अब ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीचे बताई गई बॉल बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है टॉयलेट सीट में खराब सिरका डालने से क्या होता है?
जरूरी सामान
- बेकिंग सोडा- एक चौथाई कप
- साइट्रिक सोडा यानी अजीनोमोटो- एक चौथाई कप
- लिक्विड जेल
- टाटरी पाउडर
टॉयलेट सीट से लगे भूरे दाग कैसे हटाएं?
- गंदी टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए रसोई में रखे अजीनोमोटो और बेकिंग सोडा लें। अगर ये दोनों चीजें आपके घर में नहीं है, तो आप बाजार से आसानी से 10-15 रुपये में मिल जाएगा।
- अब दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर एक कटोरी में डालें।
- चम्मच की मदद से मिक्स करने के बाद इसमें बर्तन धुलने वाला लिक्विड क्लीनर डालें।
- क्लीनर डालने के बाद तीनों चीजों को चम्मच से गोल-गोल घुमाते हुए मिलाएं।
- आखिर में एक आइस ट्रे में डालकर टैप-टैप करते हुए बराबर करके फ्रिजर में रखें।
साफ करने की तरीका
- बनाई गई बॉल को सीट में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- ज्यादा जिद्दी दाग होने पर 2-3 बॉल को तोड़कर सीट पर डालें।
- समय पूरा होने के बाद ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।
- आखिर में पानी डालकर धुलें।
दूसरा तरीका
- अगर आप इन बॉल्स को नहीं बनाना चाहती हैं, तो आप इन दोनों चीजों को आपस में मिक्स करके सीट पर डालकर 20-25 मिनट के छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद ब्रश से हर कोने को रगड़ें।
- बाद में फिर हल्के गर्म पानी को डालकर साफ करें।
बाथरुम की सफाई कैसे करें?
- बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए आप फिटकरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसे गर्म पानी में डालकर पेस्ट बनाकर टाइल्स और किनारे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद रगड़ते हुए साफ करें।
इसे भी पढ़ें- टॉयलेट रूम की सफेद टाइल्स का रंग हो गया है काला? इन 3 तरीकों से कर सकती हैं साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- टॉयलेट सीट के जिद्दी दाग हटाने का असरदार घरेलू उपाय क्या है?
- टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए नींबू के छिलके को पीसकर उसमें फिटकरी मिलाकर इस्तेमाल करें।
- टॉयलेट सीट के किनारे पर पीरियड स्टेन लग जाए तो कैसे हटाएं?
- टॉयलेट सीट पर लगे पीरियड ब्लड स्टेन को हटाने के लिए नींबू के छिलके को रगड़ें।
- टॉयलेट सीट पर जमा पी के पीले दाग को हटाने के लिए क्या करें?
- टॉयलेट सीट पर जमा पीले दाग को हटाने के लिए टाटरी के पाउडर को विनेगर में मिलाकर रगड़ें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।