आपकी पसंदीदा सफेद शर्ट पर लग गया है दाग तो अपनाएं ये आसान हैक्स

सफेद कपड़े हम सभी पहनते हैं। ऐसे में कई बार हमारे फेवरेट सफेद कपड़ो पर दाग लग जाता है। दाग चाहे कितना भी छोटा क्यों ना हो लेकिन यह देखने में काफी खराब लगता है। ऐसे में अगर आपके भी सफेद कपड़ो पर दाग लग गया है तो आप कुछ आसान टिप्स की मदद से इससे छुटकारा पा सकती हैं।
गर्म पानी आएगा काम
गर्म पानी की मदद से आप किसी भी जिद्दी दाग को आसानी से निकाल सकती है। आपके शर्ट में किसी भी तरह का दाग लग गया है तो आपको तुरंत अपने शर्ट को गर्म पानी में डालना होगा। इसकी मदद से शर्ट पर लगा दाग निकल जाएगा।
नींबू का रस

नींबू का रस किसी भी दाग को निकालने के लिए काम करता है। अगर आपके बच्चे के स्कूल के शर्ट पर भी दाग लग गया है तो परेशान ना हो। आप दाग पर नींबू का छोटा टुकड़ा रगड़ें। इसकी मदद से धीरे-धीरे सारे दाग गायब हो जाएंगे। इससे आपका शर्ट भी खराब नहीं होगा।
धूप में सुखाएं
सफेद शर्ट से दाग निकालने के लिए आपको कपड़ों को धूप दिखाना काफी ज्यादा जरूरी है। शर्ट को साफ करने के बाद आपको उसे धूप में दिखाना चाहिए। इसकी मदद से आपका शर्ट मिनटों ने नए जैसा दिखने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- सफेद कपड़ों को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे खराब
ब्लीच का इस्तेमाल
ब्लीच का इस्तेमाल सभी कपड़ो पर नहीं किया जाता है। ब्लीच का इस्तेमाल ज्यादातर कपड़ो पर करना मना होता है। दाग-धब्बों को साफ करने के लिए ब्लीच काफी ज्यादा काम आता है। इसकी मदद से आप अपने कपड़ों को साफ कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इस 1 चीज से चमकेंगे आपके पीले हो चुके सफेद कपड़े
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।