herzindagi
Car Scratch Repair

कार के कांच पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

क्या आपके भी कार के कांच पर स्क्रैच आ गया है तो इन टिप्स को करें फॉलो।
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 10:38 IST

कार के शीशे पर कई बार अनचाहे स्क्रैच लग जाते हैं। ऐसे में यह दिखने में काफी ज्यादा खराब लगते हैं। अगर आप भी इस स्क्रैच से परेशान है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप चाहे तो मिनटों में कार के कांच पर लगे स्क्रैच को हटा सकती हैं। इसको हटाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नही करने होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं आपको उसे फॉलो करना होगा।

खरोच को कैसे हटाएं

how to remove scratches from car windshield

कई बार कार में छोटे से खरोच आ जाते हैं। ऐसे में इन खरोच को हटाने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। इसकी मदद से आप आसानी से खरोच के दाग को हटा सकती हैं। खरोच के दाग को हटाने के लिए आपको नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना चाहिए। खरोच पर नेल पॉलिश लगाना होगा। जब नेल पॉलिश सूख जाएगा तब आपको इस नेल पॉलिश को सूखे कपड़े से पोछना है। ऐसे में आपके कार पर लगा स्क्रैच रिमूव हो जाएंगा।

ग्लास रिपेयर किट खरीदें

आप चाहे तो ग्लास रिपेयर किट भी खरीद सकती हैं। इसकी मदद से आप आसानी से कांच पर लगे स्क्रैच को साफ कर सकती हैं। ग्लास रिपेयर किट आपको आसानी से किसी भी कार की दुकान से मिल जाएंगा। यह एक ग्लास रिमूवर कंपाउंड के साथ आता है। आपको इस स्क्रेच वाली जगह पर लगाना होगा। इसके बाद आसानी से लगा स्क्रैच निकल जाएंगा। यह पहले की तरह नया दिखने लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें: कार की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं होंगे पैसे खर्च

टूथपेस्ट की मदद से स्क्रैच को हटाएं

टूथपेस्ट के इस्तेमाल से आप आसानी से कार पर लगे स्क्रैच को हटा सकती हैं। इसकी मदद से आपका अपने नए कार को पहले की तरह चमका सकती हैं। आप कार पर लगे स्क्रैच को टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकती हैं। टूथपेस्ट को स्क्रैच की जगह पर लगाना होगा। कुछ देर में स्क्रैच निकल जाएंगा।

इसे जरूर पढ़ें:गाड़ी की सफाई करना लगता है बोरिंग, इन हैक्स को जानने के बाद आएगा काफी मजा

अगर आपको भी कार में छोटी सी स्क्रैच आ गई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से मिनटों में स्क्रैच को घर पर खुद से निकाल सकती हैं। इस स्क्रैच को हटाने में ज्यादा खर्च नही आएंगा।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।