Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

कपड़े पर गलती से चल गया मार्कर, तो इन तरीकों से करें दाग की सफाई

बच्चों के कपड़ों पर अक्सर मार्कर के दाग लग जाते हैं, चलिए जानते हैं दाग को मिनटों मे कैसे करें साफ।
Updated:- 2022-11-01, 13:20 IST
stain remove hacks

कई बार आपने नोटिस किया होगा कि काफी साफ-सफाई करने के बाद भी छोटे बच्चे अक्सर अपने कपड़े पर मार्कर का दाग लगा लेते हैं। ऐसे मे कई बार दाग इतने जिद्दी होते हैं कि उसे साफ करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसी आप कपड़ों पर लगे मार्कर के जिद्दी दाग को आसानी से हटा सकते हैं।

टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

how to remove stain

क्या आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल केवल दांतों को साफ करने के लिए करती हैं? बता दे कि टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके भी आप कपड़ों पर लगे मार्कर के दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ही होगा कि टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ना होगा। कुछ समय के बाद इसे आप नॉर्मल पानी से धोए। ऐसा करने से दाग गायब हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-इन Laundry Hacks की मदद से कपड़ों की क्लीनिंग को बनाएं आसान

नींबू का करें इस्तेमाल

मार्कर के दाग को साफ करने में नींबू आपकी मदद कर सकता है। ज्यादातर लोग नींबू का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि नींबू से क्लीनिंग भी की जा सकती है। जिस भी जगह पर मार्कर के दाग लग गए हैं वहां आपको नींबू का रस डालना होगा, फिर इसे किसी भी सामान्य ब्रश से रगड़ लें। अब इसे नॉर्मल पानी से धोए। ऐसा करने से दाग गायब हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-इस हैक की मदद से आप हटा सकती हैं कपड़ों पर लगे परमानेंट मार्कर के दाग

डिटर्जेंट पाउडर का करें उपयोग

दाग से छुटकारा पाने के लिए आपको डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना होगा। एक मिश्रण तैयार करें, इसमें एक से दो चम्मच एक्स्ट्रा डिटर्जेंट और पानी डालकर मिश्रण बना ले। कुछ समय तक दाग लगे कपड़े को एक बाल्टी में डालकर रखें। करीब 30 मिनट बाद आप इसे ब्रश से रगड़कर साफ कर ले। फिर नार्मल पानी से कपड़े को अच्छे से धोए।ऐसा करने से आपके कपड़े पर लगा मार्कर का दाग निकल जाएंगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।