घर में चूहों से परेशान हैं तो इन उपायों से छुटकारा पाएं

अगर आप घर के चूहों से परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाने के उपायों की खोज में है तो इस आर्टिकल में बताए टिप्‍स को जरूर आजमाएं। 

Pooja Sinha
get rid of rats

चूहे आपके घर में एक अनचाहे मेहमान की तरह होते हैं। देखने में अप्रिय होने के अलावा, चूहे बीमारियों लेकर आते हैं और उन लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं।

दीवारों, इन्सुलेशन और बिजली के तारों को चबाने के माध्यम से वे अविश्वसनीय रूप से विनाशकारी भी हो सकते हैं। इसलिए अपने घर को साफ रखने का एकमात्र विकल्प यह पता लगाना है कि चूहों से हमेशा के लिए कैसे छुटकारा पाया जाए।

लेकिन, चिंता न करें - इसे सुरक्षित और प्रभावी ढंग से करना संभव है। इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्‍यम से हम आपको इन्‍हें कंट्रोल करने वाले टिप्‍स शेयर कर रहे हैं ताकि आप भी इनसे आसानी से छुटकारा पा सकें।

पुदीने का इस्‍तेमाल

home tips to get rid of rats

इस उपाय का सबसे बड़ा फायदा यह है कि न केवल आपके घर से हर समय ताजी महक आएगी बल्कि यह चूहों से छुटकारा दिलाने में भी आपकी मदद करेगा। पुदीने की महक चूहों को पसंद नहीं होती है। आप कॉटन बॉल्‍स पर पुदीना का तेल डालकर और इसे घर के प्रवेश द्वार या ऐसी जगहों पर रख सकती हैं जो आपको लगता है कि इन छोटे जीवों के आरामदायक निवास हो सकते हैं। चूहों को दूर रखने के लिए हर कुछ दिनों में दोहराएं।

कोको पाउडर है फायदेमंद

आपको बस इतना करना है कि ड्राई प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस को कोको या चॉकलेट पाउडर के साथ मिलाएं और इसे चूहों के छिपने की जगह पर बार-बार फैलाएं। एक बार जब वे मिश्रण को खा लेंगे, तो वे पानी पीने और मरने के लिए आपके घर से बाहर भागेंगे।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर बने इन होममेड स्प्रे से कॉकरोच, मक्खियों और चूहों का करें सफाया

प्याज भी करता है कमाल

best ways to get rid of rats

सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि चूहों को भी प्याज की तीखी गंध से नफरत होती है। लेकिन यह हैक थोड़ा मुश्किल है क्योंकि प्याज जल्दी सड़ जाता है और घर के पालतू जानवरों के लिएजहरीला हो सकता है। आपको हर दूसरे दिन प्याज को नए सिरे से बदलना होगा।

अमोनिया से भगाते हैं चूहे

अब तक आप इस बात से अवगत हो चुकी होंगी कि चूहों को तेज गंध से नफरत होती है। अमोनिया को छोटे प्यालों में डालकर उनकी मनपसंद जगहों के पास रखें। इसकी गंध से चूहे आपके घर से हमेशा के लिए भाग जाएंगे।

लहसुन भी है अद्भुत

get rid of rats in hindi

कटे हुए लहसुन को पानी के साथ मिलाकर आप घर पर खुद का एंटी-माइस कॉनकोक्शन तैयार करें। आप लहसुन की कलियों को अपने घर के प्रवेश द्वार पर भी छोड़ सकते हैं। इससे भी चूहे घर से भागते हैं।

काली मिर्च

अपने घर से चूहों को दूर रखने का यह सबसे सस्ता तरीका है। घर से चूहों को दूर रखने के लिए काली मिर्च छिड़कना एक सदियों पुराना तरीका है। घर के प्रवेश मार्ग और अन्य कोनों पर काली मिर्च फैलाएं और चूहों को दूर रखें!

इसे जरूर पढ़ें:घर से चूहों को भगाने के आसान तरीके

लौंग या लौंग का तेल

home remedies to get rid of rats

चूहों को लौंग पसंद नहीं होती है। लौंग का एक गुच्छा पेंटीहोज या चूहे के छेद के पास एक मलमल के कपड़े में बांधकर रखें। इससे भी चूहों से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है।

आप भी इन टिप्‍स को अपनाकर घर के चूहों से छुटकारा पा सकती हैं। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Recommended Video

Image Credit: Shutterstock & Freepik.com

Disclaimer