घर पर बने इन होममेड स्प्रे से कॉकरोच, मक्खियों और चूहों का करें सफाया

ठंड के चलते सर्दियों के मौसम में कॉकरोच, मक्खियां और चूहे लगभग घर में बहुत कम ही दिखाई देते हैं। लेकिन, जैसे ही गर्मी का मौसम आता है कॉकरोच, मक्खियां और चूहे से लगभग हर कोई परेशान हो जाता है। इन्हें भगाने के लिए बाज़ार से तरह-तरह के प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं, और घर के सभी हिस्सों में छिड़काव करते हैं। लेकिन, अलगे दिन फिर से ये दिखाई देने लगते हैं। खासकर अच्छे से सफाई नहीं करने पर किचन में कॉकरोच और चूहे अपना घर बना लेते हैं, तो वहीं मक्खियां भोजन आदि जगहों पर अपना घर बना लेते हैं। ऐसे में जब बाज़ार का प्रोडक्ट्स बेकार निकले तो देशी जुगाड़ बेहद ही कम का होता है। कुछ ऐसे देशी स्प्रे जिसकी मदद से आप आसानी से कॉकरोच, मक्खियों और चूहों को भगा सकती हैं और सफाया भी कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे होममेड क्लीनर और स्प्रे तैयार करने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बनाकर इस परेशानी को दूर कर सकती हैं।
पिपरमेंट का करें इस्तेमाल

शायद आपको मालूम हो। अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिपरमेंट की मदद से आप घर में मौजूद कॉकरोच, मक्खियों और चूहों को आसानी से हमेशा के लिए भगा सकती हैं। इसकी तेज गंध को कॉकरोच, मक्खियां और चूहे सहन नहीं कर पाते हैं और आसानी से भाग जाते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में आधा से एक मग पानी लीजिये और उसमें पिपरमेंट को मिक्स करके घोल तैयार कर लीजिये और इस घोल को किसी स्प्रे बोतल में भर लीजिये। बोतल में भरने के बाद इसे किचन और घर के सभी हिस्सों, मुख्य रूप से घर के कोने में स्प्रे कर दीजिये। इससे कॉकरोच, मक्खियां और चूहे तुरंत भाग जायेंगे। इसका इस्तेमाल आप लगातार चार से पांच दिन ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें: बेडरूम को आसानी से क्लीन करने के लिए अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स
नीम के रस का करें इस्तेमाल

जिस तरह से कड़वा चीज इंसान को पसंद नहीं, ठीक उसी तरह से कड़वा चीज कॉकरोच, मक्खियों और चूहों को पसंद नहीं। आप नीम का स्प्रे बनाकर भी इन्हें हमेशा के लिए भगा सकती हैं। इसके लिए आप बर्तन में चार से पांच चम्मच नीमका का रस, एक कूपर और दो से तीन बूंद मिट्टी तेल को मिक्स करके एक घोल तैयार कर लीजिये। घोल तैयार करने के बाद घर के सभी हिस्सों में स्प्रे कर दीजिये। कुछ ही देर में कॉकरोच, मक्खियां और चूहे घर को अलविदा बोल देंगे। आप इस स्प्रे को चावल, आटा आदि में मिक्स करके भी घर के किसी कोने में रख सकती हैं। (रसोई से सारे कॉकरोच ऐसे हो जाएंगें आउट)
लहसुन का करें उपयोग

किचन और घर में मौजूद कॉकरोच, मक्खियों और चूहों को भागने के लिए लहसुन एक बेहतरीन देशी जुगाड़ है। इसके लिए आप मिक्सर में लहसुन, प्याज और काली मिर्च को डालकर पेस्ट बना लीजिये। पेस्ट बनाने के बाद इसमें पानी डालकर एक घोल तैयार कर लिजिय। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी हिस्सों के साथ-साथ किचन में भी अच्छे से स्प्रे कर दीजिये। इसके तेज गंध से कॉकरोच, मक्खियां और चूहे आसानी से भाग खड़े होंगे।
इसे भी पढ़ें: बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ
विनेगर भी है बेस्ट स्प्रे

विनेगर को सिर्फ भोजन बनाने के लिए ही इस्तेमाल न करें। इसके इस्तेमाल में आप घर में मौजूद कॉकरोच, मक्खियों और चूहों को भी आसानी से भगा सकती हैं। इसके लिए आप विनेगर के साथ नींबू रस और काली मिर्च पाउडर डालकर घोल बना लीजिये। घोल बनाने के बाद इसका छिड़काव सभी हिस्सों में कर दीजिये। एक देशी जुगाड़ के मामले ये स्प्रे आपकी बहुत मदद कर सकता है। आप इसका छिड़काव सप्ताह में तीन से चार बार ज़रूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@msmarket.coop,4.imimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।