herzindagi
tips to organise small home to look big

इन टिप्स को करेंगी फॉलो, छोटा घर दिखेगा बड़ा

अगर आपको सामान को सही तरीके से रखना आता है, तो यकीन मानिए आपका घर हमेशा बड़ा नजर आएगा। 
Editorial
Updated:- 2023-07-20, 19:26 IST

हम भारतीयों के लिए घर केवल चार दीवारी नहीं बल्कि एक इमोशन होता है। इसलिए हम अपने घर को हमेशा नया और साफ-सुथरा रखना पसंद करते हैं। क्या आपका घर भी छोटा है? ऐसे में आपको हमेशा जगह को लेकर परेशानी होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि किन कारणों की वजह से आपके घर में जगह नहीं बचती है। अगर आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी, तो इससे आपका छोटा सा घर भी बड़ा नजर आ सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आपका छोटा सा घर बड़ा दिख सकता है।  

छोटे कमरे में कपड़ों को फैलाकर न रखें

how to organise home

क्या आपका घर बड़ा होने के बजाय भी छोटा नजर आता है? इसका कारण कपड़ों को फैलाकर रखना है। कपड़े फैलाकर रखने से घर छोटा और गंदा नजर आता है। आप गंदे कपड़ों को वॉशिंग मशनी में डाल सकती हैं। 

इसके अलावा, आप चाहें तो एक ऐसा स्पेस बना सकती हैं जहां केवल गंदे कपड़े ही रखे जाए। साथ ही, हमेशा दरवाजे के पीछे कपड़े नहीं टगाने चाहिए। इसके बजाय आप इन्हें फोल्ड करके घर के किसी कोने में या अलमारी में रख सकती हैं। 

घर को बड़ा दिखाने के लिए फर्नीचर सेटिंग कैसी होनी चाहिए

घर छोटा हो या बड़ा, चीजों की सही तरीके से सेटिंग बेहद जरूरी है। खासतौर पर फर्नीचर की। अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वह कमरे से बड़ा फर्नीचर खरीद लाते हैं। इसके कारण जगह कम पड़ जाती है। अगर आपके घर में सोफा है, तो दरवाजे के कोने पर सोफा लगाएं। इसके बाद बचे हुए स्पेस में सोफा सेट के साथ की कुर्सी को रखें। ऐसा करने से आपका छोटा सा कमरा भी बेहद बड़ा लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: 5 टिप्स के जरिए कम जगह में मैनेज करें पूरे घर का सामान

कमरे को बड़ा दिखाने के लिए कैसे रंग चुनें

यह बात हम सभी जानते हैं कि रंग हमारे मन को प्रभावित करते हैं। इसी तरह, अगर आप चाहती हैं कि आपका छोटा सा कमरा बड़ा नजर आए तो रंगों पर खास ध्यान दें। कमरे में गहरे रंग का पेंट न करवाएं। इससे आपका कमरा छोटा नजर आएगा। इसके बजाय, हल्के रंग के एक ही शेड्स का इस्तेमाल करें। (घर की सफाई के लिए हैक्स)

इसे भी पढ़ें: कम जगह में ज्यादा सामान रखने के हैक्स

घर को बड़ा दिखाने के हैक्स

how to organise home in hindi

  • मल्टी फंक्शनल फर्नीचर का क्रेज काफी बड़ गया है। इनके उपयोग से न केवल सामान आसानी से ऑर्गेनाइज हो जाता है बल्कि जगह पर कम यूज होती है। इनमें सोफा बेड और कॉफी टेबल शामिल है। 
  • पर्दे भी घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इनके रंग से लेकर पैर्टन और लंबाई पर भी खास ध्यान देना चाहिए। पर्दे को छत के करीब और जमीन तक फैलने देना चाहिए। ऐसा करने से खिड़कियां ऊंची नजर आती है। ऊंचाई को देखने के लिए आंखें ऊपर की ओर जाती है, इससे कमरा भी बड़ा नजर आता है। 
  • अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आपको खिलौने के लिए अलग से एक जगह बनानी चाहिए। अगर जगह की कमी है, तो एक बड़े बॉक्स में सभी खिलौने रखें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।