एक समय था जब लोग हाथ से कपड़े धोते थे लेकिन आजकल हर कोई वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करता है। नई वॉशिंग मशीन खरीदते वक्त हजारों का खर्च आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी वॉशिंग मशीन का खास ध्यान रखें।
वॉशिंग मशीन को किसी भी तरीके के नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है कि आप उसे कवर से ढक कर रखें। इन आर्टिकल में हम आपको घर पर वॉशिंग मशीन का कवर बनाना सिखाने वाले हैं।
इसे भी पढ़ेंः वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
घर पर वॉशिंग मशीन का कवर बनाने के लिए आपको सबसे पहले वॉशिंग मशीन को चारों तरफ से मापना है। आपकी वॉशिंग मशीन का साइज जितना बड़ा हो आप उतना ही कपड़ा काटेंगे। मशीन के चारों तरफ के लिए और ऊपर के लिए अलग से कपड़ा काट लें।
अब आपको चारों तरफ के कपड़े को सिलाई मशीन या सुई धागे की मदद से सिलना है। इसके बाद आपको मशीन के ऊपर के कपड़े को साइड वाले कपड़े से जोड़ना होगा। आप चाहें तो इसे जोड़ने के जीप भी लगा सकते हैं।
अब आपका वॉशिंग मशीन कवर तैयार हो जाएगा। आप इसे मशीन के ऊपर डाल सकते हैं। ध्यान रखें की आप मशीन के लिए बहुत ज्यादा भारी कपड़े का चुनाव ना करें। लाइट कपड़ा वाशिंग मशीन के लिए अच्छा होता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो भी देख सकते हैं।
ज्यादातर लोगों के घर वॉशिंग मशीन बाथरूम में रखी होती है जिस वजह से मशीन (फ्री में ऐसे पाएं सिलाई मशीन) में पानी चला जाता है। मशीन की मोटर में पानी जाने से मोटर खराब हो सकती है इसलिए कवर डालना बहुत जरूरी है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ेंःइन स्टोरेज आईडियाज की मदद से Laundry Room को करें आर्गेनाइज
चूहों आती की समस्या से बचाने में भी कवर आपकी बहुत मदद कर सकता है। चूहे के तार काटने की वजह से मशीन काम करना बंद कर देती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही वॉशिंग मशीन पर कवर डालना जरूरी हो जाता है।
घर पर मुफ्त में वाशिंग मशीन का कवर बनाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकतें हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Ajio
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।