herzindagi
how to make homemade natural sindoor at home with rose water turmeric

बाजार के केमिकल वाले सिंदूर से झड़ने लगे हैं बाल, घर पर इन नेचुरल चीजों से करें तैयार

केमिकल वाले सिंदूर का रोजाना इस्तेमाल करने से महिलाएं बाल झड़ने से लेकर सफेद बालों तक की समस्या का सामना कर रही हैं। कई बार तो केमिकल के प्रभाव से मांग चौड़ी होने लगती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या हो रही है, तो अब आपको बाजार से सिंदूर खरीदना बंद कर देना चाहिए। आप घर पर बना नेचुरल सिंदूर लगा सकती हैं, जो आपकी स्किन और स्कैल्प को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आज हम आपको होममेड देसी सिंदूर बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानें सिंदूर बनाने का तरीका...
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 09:20 IST

Homemade Sindur Making Tips: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सिंदूर को सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना गया है। सुहागिन महिलाएं रोजाना अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, लेकिन आजकल मार्केट में खतरनाक केमिकल युक्त सिंदूर मिलते हैं। इस सिंदूर का रोजाना इस्तेमाल करने से महिलाएं बाल झड़ने से लेकर सफेद बालों तक की समस्या का सामना कर रही हैं।

कई बार तो केमिकल के प्रभाव से मांग चौड़ी होने लगती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या हो रही है, तो अब आपको बाजार से सिंदूर खरीदना बंद कर देना चाहिए। आप घर पर बना नेचुरल सिंदूर लगा सकती हैं, जो आपकी स्किन और स्कैल्प को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आज हम आपको होममेड देसी सिंदूर बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानें सिंदूर बनाने का तरीका...

यह भी देखें- क्‍या कहता है शास्त्र: सिंदूर का गिरना या फैलना शुभ होता है या अशुभ

हर्बल सिंदूर बनाने का तरीका

How to make herbal vermillion

  • हल्दी आधा कप
  • नींबू एक चम्मच
  • गुलाब जल आधा चम्मच
  • 15 से 20 गुलाब की पंखुड़ियां
  • देसी घी एक चम्मच

घर पर सिंदूर कैसे बनाएं?

  • घर पर सिंदूर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में आधा कप हल्दी लें। अब इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ लें। 
  • इन दोनों को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण में गुलाब जल, गुलाब की पत्तियां और घी भी मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाते रहें।
  • इस सभी चीजों को पत्थर के सिल-बट्टे पर रखें और धीरे-धीरे इसे पीसना शुरू करें। 
  • जैसे-जैसे सभी चीजें अच्छे से पिस जाएंगी, सिंदूर का रंग लाल होता चला जाएगा। 
  • सिंदूर तैयार होने पर इसे एक एयर टाइट कंटेनर में पैक कर लें। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सिंदूर का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। 

सिंदूर कैसे लगाएं?

How to apply vermilion

  • सिंदूर लगाने का सही तरीका हर किसी को पता नहीं होता। इसकी वजह से सिंदूर फैल जाता है। 
  • ऐसे में सबसे पहले बीच की मांग निकालें। इस पर हल्का का सरसों का तेल लगाएं। 
  • अब माथे पर सिंदूर को किसी ब्रश की मदद से अप्लाई करें। आप चाहें, तो इसे अच्छी शेप देने के लिए उंगलियों की मदद से भी फैला सकती हैं। 
  • ये सिंदूर पूरी तरह से हर्बल सामग्री से बना है। ऐसे में इसे लगाने से आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

यह विडियो भी देखें

डिस्क्लेमर: इस सिंदूर को अपने स्कैल्प पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। यदि आपको हल्दी या नींबू जैसी किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल स्किन पर ना करें। 

यह भी देखें- सिंदूर से दूर होंगी जीवन की समस्याएं, पंडित जी से जानिए उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Meta AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।