अगर चेहरे की कम हो गई है चमक तो करें ये उपाय
-1732396317276.webp)
चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है और ये प्रोडक्ट्स भी महंगे होते हैं। वहीं अगर आप कम पैसों में चेहरे की चमक बनाए रखना चाहती हैं तो आप ये चीजें चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इन चीजों का इस्तेमाल करने से जहां चेहरे पर ग्लो आएगा तो वहीं स्किन से जुड़ी समास्या भी कम हो सकती हैं।
गुलाब जल का करें इस्तेमाल

चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए आप चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब कई सारे गुणों से भरपूर है और इसका सही तरह का इस्तेमाल करने से जहां स्किन से जुड़ी समस्या कम होगी तो वहीं स्किन पर ग्लो भी आएगा। गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे को साफ करने के लिए कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- DIY Face Mask:वेडिंग सीजन में चाहती हैं गुलाबी स्किन तो इस फूल से बना फेस मास्क करें ट्राई
इस तरह करें इस्तेमाल
- कॉटन पैड में गुलाब जल लें।
- इसे चेहरे पर अप्लाई करे।
- 5 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइजर करें
- इस उपाय को आप हफ्ते में 2 दिन कर सकती हैं।
सीरम का करें इस्तेमाल

चेहरे को हेल्दी और इसकी चमक बनाए रखने के लिए आप सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सीरम चेहरे को पोषण देने का काम करता है और इसका सही तरह से इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो भी आएगा। वहीं इसी तरह का सीरम आपकी स्किन के लिए बेस्ट रहेगा इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके बाद चेहरे को साफ कर लें।
- चेहरे को साफ करने के बाद सीरम अप्लाई करें।
- इसके बाद टोनर अप्लाई करें।
- थोड़ा-सा सीरम हाथों पर लें
- इसे चेहरे पर अप्लाई करें
- इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- स्किन की ड्राइनेस को कम करेंगे ये ऑयल, ऐसे करें घर पर तैयार और इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।