आपके गार्डन में लगे हुए प्लांट्स के लिए आप कई सारे गमले खरीद कर लाती होंगी। इस बार अगर आपका मन हैंगिंग पॉट्स खरीदने का है तो आप मार्केट की जगह घर पर ही प्लांट्स के लिए हैंगिंग पॉट्स बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर बस कुछ चीजों की मदद से प्लांट्स के लिए 4 तरह से हैंगिंग पॉट्स बना सकती हैं।
1)पुरानी बाल्टी से ऐसे बनाएं हैंगिंग पॉट्स
अगर आप घर पर रखी पुरानी पेंट की बाल्टी से हैंगिंग पॉट्स बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बस एक पुरानी छोटी बाल्टी, दो छोटी रस्सी, फेविस्टिक और पेंट कलर की जरूरत होगी। आपको सबसे पहले बाल्टी में कुछ हिस्सों पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर बाल्टी पर चाकू की मदद से होल करना होगा ताकि पौधो का अतिरिक्त पानी निकल जाये।
इसके बाद आपको बाल्टी को पकड़ने वाले हिस्से को हटाना होगा। इसके बाद आपको बाल्टी में दो बराबर छेद करने होते हैं जहां से आप रस्सी को बाल्टी में बांध सकती हैं। फिर रस्सी को बाल्टी से बांधने के बाद आपको बाल्टी पर रंग-बिरंगे तरह से पेंट करना होगा।
पेंट सूखने के बाद उसमें पौधे को रखकर सही से मिट्टी डाल दीजिए। फिर आप आसानी से गार्डन में लगी हुई तार पर हैंगिंग पॉट्स लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-घर के गार्डन में उगाती हैं सब्जियां तो फॉलो करें ये टिप्स
2)प्लास्टिक की बास्केट से बनाएं हैंगिंग पॉट्स
अगर आप फल या सब्जी रखने के लिए यूज होने वाली प्लास्टिक की बास्केट से हैंगिंग पॉट्स बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप सबसे पहले पुरानी प्लास्टिक की बास्केट में थोड़ी-थोड़ी दूर पर छोटे आकार के छेद कर दीजिए। छेद करने के लिए आप चाकू की नोक को गर्म करके फिर आसानी से छेद कर सकती हैं।
चाकू से छेद करते वक्त आपको सावधानी के साथ प्लास्टिक की बास्केट में छेद करना होगा। इसके बाद आप बास्केट में दो बराबर हिस्सों की तरफ रस्सी के लिए छेद करें फिर उसे रस्सी को बांध दीजिए।
अब आपकी बास्केट से बनी हुई हैंगिंग पॉट तैयार हो जाएगी। फिर आपको इसे सुंदर तरह से पेंट करना होगा और इसमें पौधे को मिट्टी भरकर दीवार पर या तार पर टांग दीजिए।
इसे भी पढ़ें- अगर कम स्पेस में बनाया है होम गार्डन, तो सब्जियों से लेकर फूल उगाने तक ये 5 टिप्स आएंगे काम
3)नारियल के खोल से ऐसे बनाएं हैंगिंग पॉट्स
नारियल के हैंगिंग पॉट्स बनाने के लिए सबसे पहले इसके बाद ऊपर के नारियल वाले भाग को दो हिस्सों में सही से काट लीजिए। इसके बाद नारियल के सफेद भाग को हटा दीजिए। फिर इस खोल को आप प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आप नारियल के खोल में रस्सी को साइड में छेद करके बांध दीजिए। फिर आप इन नारियल के पोट्स में थोड़ी मिट्टी भर कर पौधे लगा सकती हैं। इसके बाद आप इसे पेंट करके अपने गार्डन में लगी रस्सी पर टांग दीजिए। यह नारियल के खोल के हैंगिंग पॉट्स देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।
इन सभी तरह से आपके गार्डन में कई तरह के प्लांट्स के लिए हैंगिंग पॉट्स तैयार हो जाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Flickr/freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों