Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:12 AM IST

Friendship Day 2023: बेस्ट फ्रेंड के लिए घर पर प्यार से बनाएं बैंड्स

अगस्त का पहला रविवार बहुत खास होता है। इस दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। अगर आपके दोस्त भी हैं खास, तो उनके लिए आप घर पर खुद ही फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। आइए ऐसे बैंड्स बनाना सीखें, जो वे लंबे समय तक पह सकेंगे। 
Updated:- 2023-08-05, 22:39 IST
how to make friendship bracelets at home

ब्रेसलेट्स कितने आकर्षक नजर आते हैं। कई लोग फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के चलते हाथों में रंग-बिरंगे बैंड्स पहनते हैं। अब तो फ्रेंडशिप डे भी आ रहा है और यह युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। अगस्त का पहला रविवार फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के हाथ में रंग-बिरंगे बैंड्स बांधते हैं और उस दिन का जश्न मनाते हैं। पहला फ्रेंडशिप डे 1958 में आयोजित किया गया था। 1958 में पराग्वे में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में इसे पहली बार प्रस्तावित किया गया था।

हम सबके जीवन में दोस्तों का बड़ा महत्व होता है। उम्र के साथ कुछ दोस्त हमारे जीवन में शुरू से लेकर आखिर तक साथ देते हैं। हमारी परेशानियों को सुनते हैं। हमें दुखी देख, खुश करने के बहाने ढूंढते हैं। हम सबके जीवन में एक दोस्त खास ऐसा जरूर होता है, जिससे आप दिल की सारी बातें शेयर करते हैं। 

इस फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए आप उसके लिए अपने हाथों से सुंदर बैंड्स तैयार कर सकते हैं। ये आपके दोस्तों को भी पसंद आएंगे और यकीनन वे लंबे समय तक इन्हें अपने साथ रखेंगे। 

1. कैंडी स्ट्राइप ब्रेसलेट बनाएं

candy stripe bracelet for friends

इस पैटर्न को बनाने के लिए आपको बस फॉरवर्ड गांठ बांधनी सीखनी है। इस बैंड को बनाना काफी आसान है-

  • इसके लिए 3 अलग-अलग रंग के एंब्रॉयडरी फ्लॉस ले लीजिए। आपके दोस्त को जो भी रंग पसंद हों, उन्हें भी ले सकते हैं। 
  • फ्लॉस की लगभग 36″ लंबाई की 4 स्ट्रैंड्स को काटें। ऊपर के कुछ हिस्से को टेप से बोर्ड पर चिपका लें और फिर उसमें एक गांठ बांधें। पहले ब्रेसलेट के सिरे को क्लिपबोर्ड पर क्लिप करें, इससे वह फिसलेगा नहीं।
  • बाएं हाथ की डोरी लें और पहले स्ट्रैंड, दूसरे स्ट्रैंड और फिर फ्लॉस के आखिरी स्ट्रैंड पर आगे की ओर एक गांठ बनाएं। इस तरह से पहली स्ट्रिंग अब दाहिनी ओर होगी।
  • बायीं ओर की नई डोरी लें और अगली तीन डोरियों में से हर एक पर आगे की ओर एक गांठ बनाते चलें।
  • हर एक नए बाएं हाथ के स्ट्रैंड के साथ इस प्रक्रिया को दोहराएं। इसी तरह पूरे ब्रेसलेट पर फॉरवर्ड गांठ बांधते रहें। ध्यान रखें कि आप ऊपर और नीचें, दोनों सिरों पर पर्याप्त जगह छोड़ें, ताकि ब्रेसलेट बांधना आसान हो। 

इसे भी पढ़ें: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानें इतिहास, महत्व और थीम

2. शेवरॉन ब्रेसलेट बनाएं

इसके लिए आपको फॉरवर्ड और बैकवर्ड दोनों गांठ बांधना आना चाहिए। इसी तरह से यह फ्रेंडशिप ब्रेसलेट तैयार होगा-

  • चार अलग और सुंदर रंग के फ्लॉस ले लें और फिर उन्हें 72″ लंबाई में काटें। इन डोरियों को आधा मोड़ें और मुड़े हुए सिरे पर एक गांठ बांधें।
  • फोर्थ स्ट्रिंग से शुरुआत करें। बाहरी बायीं ओर की डोरी से अगली तीन डोरियों पर आगे की ओर पहले एक गांठ बांधें। इस तरह से गांठ बांधते हुए आप मिड तक पहुंचने चाहिए।
  • अब सबसे बाहरी दाहिने हाथ की डोरी का उपयोग करते हुए, अगली तीन डोरियों पर पीछे की ओर गांठ बांधें और फिर से मिड तक पहुंचें। 
  • ध्यान रखें कि गांठ बांधते हुए ब्रेसलेट में आपको वी आकार नजर आना चाहिए। ऐसा करने के लिए दाएं हाथ की स्ट्रिंग के चारों ओर पहले आगे की तरफ गांठ बांधे। इसके लिए बाएं हाथ की स्ट्रिंग का उपयोग करें।
  • इसी तरह सारी स्ट्रिंग्स के साथ प्रक्रिया को दोहराकर अधिक पैटर्न को बनाते रहें और आखिर में आकर एक गांठ बांधकर कुछ सिरा छोड़ दें।

3. डायमंड पैटर्न ब्रेसलेट बनाएं

friendship bracelets

शेवरॉन पैटर्न की तरह ही इसे बनाने की शुरुआत होगी, लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है। इसमें बेसिक गांठ बांधी जाएगी। आइए देखें इसे कैसे बनाना है-

  • इसके लिए सबसे पहले चार अलग रंगों के एंब्रॉयडरी फ्लॉस ले लें। और उन स्ट्रिंग्स को तैयार करें। 4 स्ट्रिंग्स को 72″ लंबाई में काटें। अब उन्हें ऐसे फोल्ड करें कि वह 36″ लंबे 8 स्ट्रिंग्स बन जाएं। एक लूप बनाकर उसपर गांठ बांध लें।
  • सबसे बायीं हाथ की डोरी से शुरुआत करें और आगे तीन स्ट्रिंग्स पर फॉरवर्ड गांठ बांधकर मिडल तक पहुंचें। 
  • इसके बाद दायीं हाथ की डोरी से शुरुआत करें और मिडल तक पहुंचने तक 3 स्ट्रिंग्स पर बैकवर्ड गांठ बांध लें। सेंटर पर पहुंचने तक आपको वी आकार दिखने लगेगा। इस तरह आपकी पहली रो तैयार हो जाएगी।
  • इस तरह बारी-बारी सारी रंगों की स्ट्रिंग्स से आप इस पैटर्न को पूरा करें। फिर दूसरे रंग की स्ट्रिंग से एक्स या डायमंड शेप बनाएं। इसके लिए लेफ्ट साइड से स्ट्रिंग लें और लेफ्ट पर 3 स्ट्रिंग्स पर बैकवर्ड गांठ बांधें। इस प्रोसेस को ऐसे ही दोहराएं।
  • यह उल्टा शेवरॉन पैटर्न लगेगा। अगर आपका ब्रेसलेट ठीक तरह से बन रहा है, तो बीच में आपको डायमंड शेप नजर आने लगेगा। आखिर में एक गांठ बांधकर ब्रेसलेट (ब्रेसलेट के स्टाइलिश डिजाइंस) को कंप्लीट करें। 

इसे भी पढ़ें: न खूबसूरत और फनी मैसेज के जरिए दोस्तों को दीजिए फ्रेंडशिप डे की बधाई

इस तरह आप आप तीन तरह के सुंदर और फैंसी ब्रेसलेट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये पहली बार में कंफ्यूजिंग लग सकता है, लेकिन फिर उन्हें बनाना आसान होगा। आपके दोस्तों को भी ये बैंड्स/ब्रेसलेट बहुत पसंद आएंगे। 

 

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ऐसे ही डीआईव्हाई सीखने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।