Blanket Hacks: सर्दियों में सबसे बड़ी परेशानी होती है रजाई और हैवी कंबलों की देखभाल करना। हम ठंड में गर्म रहने के लिए कंबल का इस्तेमाल तो करते हैं। लेकिन, उसकी अच्छी देखरेख न करने के कारण कंबल बेहद जल्दी खराब होने लगते हैं। इतना ही नहीं साल दो साल बितने के बाद कई लोग कंबल को फेंक भी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे हैवी कंबल को हमेशा चकाचक रखने की टिप्स। इससे न तो आपके कंबल की कलर जाएगी और ना ही ये पुराना दिखेगा। इसके साथ ही हमारे इस तरीके को अपनाकर आपके हैवी कंबल सालों साल खराब नहीं होंगे और इसकी गर्माहट भी बरकरार रहेगी।
अपने कंबल की चमक को बरकरार रखने के लिए आप चाहें तो उसपर कवर लगा सकती हैं। क्योंकि ऐसा करने से आपके कंबल पर डस्ट नहीं बैठेगा और जल्दी गंदा भी नहीं होगा। आप बार- बार कंबल साफ करने से भी बच जाएंगी। आप जब चाहें तब आसानी से कंबल के कवर को कभी भी साफ कर सकती हैं। इससे आपका कंबल हमेशा नया दिखेगा।
सर्दियों में कई बार कंबल से कुछ दुर्गंध भी आती है। इससे बचने और कंबल की गर्माहट को बनाए रखने के लिए आप इसे धूप में दो चार दिन तक फैला कर रख सकती हैं। इससे कंबल की शाइनिंग(घर पर कैसे बनाएं कंबल की कवर) हमेशा बनी रहेगी।
हैवी कंबल को नया रखने के लिए इसे साफ करना बेहद जरुरी है। लेकिन, पानी और डिटर्जेंट की मदद से अगर इसकी सफाई करेंगी तो कंबल कलरलेस हो सकता है। ऐसे में कंबल को बिना पानी के साफ करना ज्यादा कारगर रहेगा। इसके लिए आपको कंबल को डंडे की मदद से अच्छी तरह झाड़ लेना होगा। इससे आपके कंबल पर लगे सारे धूल निकल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए कंबल तो दिल्ली के इस मार्केट से करें खरीदारी
यह विडियो भी देखें
अगर आपके कंबल पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा लग गया हो तो आप इसे गीले कपड़े से भी सफाई कर सकती हैं। ध्यान रहे जहां पर दाग लगे हों सिर्फ वहीं पर सफाई करें। इसके बाद, कंबल को एक बार धूप में जरूर दिखाएं। ऐसा करने से आपके कंबल जल्दी खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक आपको दूसरा कंबल खरीदने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: सोने से पहले बिस्तर लगता है ठंडा, तो करें बस यह 3 उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।