How to Get Rid of Ants and Cockroaches: बदलते मौसम के साथ मच्छर-मक्खी और चींटियों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दिन में मक्खियां और चींटियां जीने नहीं देतीं और रात के वक्त मच्छर काट-काटकर सारा खून चूस लेते हैं। रात के वक्त मच्छरों की वजह से सोना भी मुश्किल हो जाता है। मच्छर इतनी तेज डंक मारते हैं कि नींद ही नहीं आती। बारिश के दिनों में इसके अलावा भी कई तरह के कीड़े-मकौड़े परेशान करने लगते हैं।
बारिश में आने वाली कीड़े-मकौड़े घर में घुस जाएं, तो बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छर-मक्खी और चींटी के लिए लोग बाजार से अलग-अलग केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदने लगते हैं। ऐसे में पैसों की बहुत बर्बादी होती है, लेकिन आप घर पर ही मच्छर-मक्खी, चींटी और कॉकरोच का खात्मा करने वाला स्प्रे तैयार कर सकते हैं। आइए जानें, चींटी, कॉकरोच और मक्खी-मच्छरों के लिए घर पर दवा कैसे बनाएं?
क्या-क्या चाहिए?
- बेकिंग सोडा
- लौंग
- तेज पत्ता
- बोरेक्स पाउडर
कॉकरोच भगाने वाली दवा कैसे बनाएं?
अगर आप बारिश के मौसम में आने वाले कॉकरोच, मच्छर-मक्खी और चींटियों से परेशान हो चुके हैं, तो अब इनका खात्मा करने के लिए आप घर पर ही दवा बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन में पानी डालें। उसमें लौंग और तेज पत्ता डालें। इन सभी चीजों को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इस पानी को ठंडा कर लें। इसमें लास्ट में बोरेक्स पाउडर और बेकिंग सोडा भी मिला लें। सभी चीजों को मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में डालें। इस तरह कीड़ों को मारने वाली दवा तैयार है।
कॉकरोच, मक्खी और मच्छर भगाने के लिए क्या करें?
कॉकरोच, चींटी, मक्खी और मच्छर को भगाने के लिए आप इस तैयार स्प्रे को घर के कोनों में स्प्रे कर दें। इसे घर में छिड़कने से आपको कीड़े-मकौड़ों से राहत मिल सकती है। इसे रोजाना घर कोनों और कॉकरोच के अड्डों पर स्प्रे करें। इस एक घोल से आपको कई तरह के कीड़ों से राहत मिल सकती है।
इन चीजों से भगाएं कीड़े-मकौड़े
- कीड़े-मकौड़ों को भगाने के लिए आप बारिश के दिनों में नेफथलीन बॉल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बारिश में सभी तरह के कीड़ों से राहत के लिए आप आप बोरेक्स पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/her zinndagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों