रसोई में इस्तेमाल होने वाले तौलिए और कपड़ों को साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रसोई में कुछ चीजों को रखना बहुत जरूरी होता है। जैसे खाना बनाने के दौरान हाथ साफ करने के लिए तौलिया और स्लैब को साफ करने के डस्टर। आपने भी गौर किया होगा कि इन दोनों चीजों की रसोई में बहुत जरूरत पड़ती है।
हालांकि यह कपड़े एक समय के बाद बहुत गंदे हो जाते हैं जिन्हें साफ करने के बाद भी गंदगी जाने का नाम नहीं लेता है। हालांकि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपका तौलिया बिल्कुल साफ हो जाएगा। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

घंटो के लिए पानी में रखा रहने दें
कुछ दाग आसानी से नहीं हटते हैं। थोड़ी देर के लिए पानी में तौलिया रखने से बेहतर है कि आप कुछ घंटों के लिए तौलिए को सर्फ वाले पानी में रख दें। इससे तौलिया बिल्कुल नया जैसा हो जाता है।
इसे भी पढ़ेंःइन टिप्स से करें बारिश में तौलिए की बदबू दूर
सिरका करेगा मदद

साफ-सफाई के लिए सिरके का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प है। पानी में 1 ढक्कन सिरका मिलाकर कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग और अजीब सी बदबू गायब हो जाती है। आपको बस बाल्टी में पानी, डिटर्जेंट और 1 ढक्कन सिरका डालना है। वहीं अगर गंदगी ज्यादा है तो आप 2 ढक्कन सिरका भी डाल सकते हैं।
पानी में मिलाएं ये एक चीज
कई बार तौलिए से बहुत खराब सी बदबू आती है जो धोने के बाद भी जाने का नाम नहीं लेती है। ऐसी परिस्थिति होने पर आप पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। इससे तौलिए पर किसी भी तरह का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। साथ ही कपड़ा भी सॉफ्ट रहता है।
कैसा हो पानी
गंदगी को निकालने में ठंडा पानी आपकी कुछ खास मदद नहीं कर पाएगा। इन दिनों सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आप कोशिश करें की सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे सारी गंदगी आसानी से निकल जाती है।
इसे भी पढ़ेंःकमरे को कम समय में साफ करने के लिए ये टिप्स करेंगे मदद
इन सभी टिप्स की मदद से आप किचन के तौलिए को आसानी के साफ कर सकते हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।